यहां हम आपको भारत में 2024 में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले टॉप-5 भारतीयों के बारे में बता रहे हैं।
आलिया भट्ट फिल्म निर्माताओं के परिवार से आती हैं और भारत में उनको काफी पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी पॉपुलैरिटी दिखाई देती है। आलिया के इंस्टाग्राम पर 8.59 करोड़ फॉलोअर्स (85.9M followers) हैं। वहीं वह 546 लोगों को फॉलो करती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया के सबसे पॉपुलर राजनेता हैं। इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के 9.2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी और तब से उनका करियर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में फिल्मों और टीवी शो तक फैला हुआ है। प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 9.24 करोड़ (92.4M followers) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर श्रद्धा कपूर भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला बन गई हैं। श्रद्धा को इंस्टा पर 9.42 करोड़ (94.2M followers) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
किक्रेट के साथ कोहली इंस्टाग्राम के भी किंग हैं। विराट कोहली भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। विराट के 27.1 करोड़ (271M followers) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कोहली भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले टॉप लोगों में शामिल हैं।