₹2999 में लॉन्च हुई AlphaBeat साउंडबार सीरीज, दमदार बास और स्मार्ट फीचर्स से हैं लैस

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड थॉमसन ने भारतीय बाजार में अपने नए AlphaBeat साउंडबार सीरीज को लॉन्च किया है। अब Flipkart की GOAT सेल ने इन ऑडियो प्रोडक्ट्स को दमदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह सेल 12 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक चलने वाली है। चलिए जानते हैं इन साउंडबार की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Authored by: Updated Jul 12 2025, 21:10 IST
मॉडल और कीमतें Image Credit : Thomson01 / 05

मॉडल और कीमतें

अल्फाबीट सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं-अल्फाबीट 80, अल्फाबीट 120, अल्फाबीट 160 और अल्फाबीट 200। इनकी कीमतें क्रमशः ₹2999, ₹3999, ₹4999 और ₹5999 रखी गई हैं।​

ऑडियो आउटपुट और चैनल कॉन्फिगरेशनImage Credit : Thomson02 / 05

ऑडियो आउटपुट और चैनल कॉन्फिगरेशन

​सभी मॉडल्स में 2.1 चैनल कॉन्फिगरेशन दिया गया है, जिसमें एक वायर्ड सबवूफर शामिल है। RMS आउटपुट 80W से शुरू होकर 200W तक जाता है, जो कमरे को भर देने वाला इमर्सिव साउंड प्रदान करता है। Magic Sound+ टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर को सिनेमैटिक सराउंड साउंड मिलता है, जबकि SubWave Bass Engine में डीप और क्लियर बास है।​

कनेक्टिविटी फीचर्सImage Credit : Thomson03 / 05

कनेक्टिविटी फीचर्स

अल्फाबीट साउंडबार्स में यूनिवर्सल कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे ये लगभग सभी डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें Bluetooth 5.3, HDMI ARC, Optical पोर्ट, USB और AUX जैसे ऑप्शन हैं। इन फीचर्स की मदद से साउंडबार को टीवी, मोबाइल, लैपटॉप या गेमिंग कंसोल से कनेक्ट किया जा सकता है।​

​इंटेलिजेंट साउंड मोड्सImage Credit : Thomson04 / 05

​इंटेलिजेंट साउंड मोड्स

यूजर कंटेंट के अनुसार, साउंड मोड बदल सकते हैं। मूवी, म्यूजिक, न्यू ज और 3D साउंड जैसे प्रीसेट मोड्स दिए गए हैं, जो हर प्रकार के कंटेंट के लिए ऑडियो को ऑप्टिमाइज करते हैं। साउंडबार्स को फ्रेंच डिजाइन में पेश किया गया है। इनका कॉम्पैक्ट और स्पेस-सेविंग बॉडी मॉडर्न लिविंग रूम में आसानी से फिट हो जाता है। डिजाइन में एलिगेंस और परफॉर्मेंस का बैलेंस है।​

बैटरी बैकअपImage Credit : Thomson05 / 05

बैटरी बैकअप

​यह साउंडबार्स वायर्ड हैं और बैटरी से नहीं चलते, इसलिए इन्हें लगातार पावर सप्लाई से चलाया जाता है। बैटरी बैकअप की आवश्यकता नहीं होती, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट के उपयोग किया जा सकता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!