Nokia से Skype तक, इन बड़ी टेक कंपनियों का कब्रगाह बना Microsoft? जानिए किन-किन ब्रांड्स का हुआ अंत

Microsoft's Acquisition Failures: माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही अपने लोकप्रिय वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप स्काइप (Skype) को बंद करने जा रहा है। इसकी जगह अब 'टीम्स' नाम का नया ऐप पूरी तरह से कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी संभालेगा। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब माइक्रोसॉफ्ट ने किसी लोकप्रिय टेक कंपनी या सर्विस को खरीदा और फिर उसे धीरे-धीरे खत्म कर दिया हो। टेक न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले कुछ सालों में कई बड़ी और लोकप्रिय टेक कंपनियों को खरीदा है, लेकिन उनमें से कई या तो खत्म हो गईं या उनका नामोनिशान तक मिट गया। आइए जानते हैं उन कुछ प्रमुख नामों के बारे में, जो एक समय यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

Authored by: Vishal MathelUpdated May 2 2025, 11:30 IST
माइक्रोसॉफ्ट अधिग्रहण के बाद खत्म हुई कई टेक कंपनियां​01 / 11

माइक्रोसॉफ्ट अधिग्रहण के बाद खत्म हुई कई टेक कंपनियां​

​Microsoft's Acquisition Failures: माइक्रोसॉफ्ट भले ही दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक हो, लेकिन उसके अधिग्रहण के बाद कई नामी ब्रांड्स खत्म हो चुके हैं। यह सवाल उठता है कि क्या माइक्रोसॉफ्ट के अधीन आकर कंपनियों का अस्तित्व बच पाना मुश्किल हो जाता है?​

माइक्रोसॉफ्ट अधिग्रहण के बाद खत्म हुई ये टेक कंपनियां02 / 11

माइक्रोसॉफ्ट अधिग्रहण के बाद खत्म हुई ये टेक कंपनियां

Skype: 2011 में खरीदा, अब मई 2025 में बंद हो रहा है।Nokia Mobile Division: 2013 में अधिग्रहण, 2016 तक बंद हुआ।Hotmail: 1997 में खरीदा गया, Outlook में बदला गया, डेटा ट्रांजिशन में कई दिक्कतें आईं।Groove Music: Spotify को टक्कर देने की कोशिश, 2017 में बंद हुआ।Sunrise Calendar: 2015 में खरीदा, एक साल में बंद कर दिया गया।Wunderlist: लोकप्रिय टास्क ऐप, Microsoft To Do से बदला गया।aQuantive: 6.3 अरब डॉलर की बड़ी डील, पूरी तरह विफल।Beam (Mixer): Twitch को चुनौती देने की असफल कोशिश, 2020 में बंद।GitHub और LinkedIn: अभी भी सक्रिय, पर अधिग्रहण के बाद आलोचनाएं भी मिलीं।​

1. Skype: अब इतिहास बनने की कगार पर​03 / 11

1. Skype: अब इतिहास बनने की कगार पर​

​2011 में माइक्रोसॉफ्ट ने Skype को 8.5 अरब डॉलर में खरीदा था। इसका मकसद था इसे विंडोज और ऑफिस के साथ जोड़ना। लेकिन धीरे-धीरे इसकी परफॉर्मेंस गिरने लगी और यूजर्स ने शिकायतें करना शुरू कर दीं। अब माइक्रोसॉफ्ट इसे बंद करके Teams को आगे बढ़ा रहा है।​

2. Nokia: कभी मोबाइल का राजा, अब गुमनाम​04 / 11

2. Nokia: कभी मोबाइल का राजा, अब गुमनाम​

​2013 में माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया का मोबाइल डिविजन 7.2 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके तहत Lumia सीरीज लॉन्च की गई, लेकिन ऐप सपोर्ट कमजोर था और बिक्री बहुत खराब रही। 2016 तक यह डिविजन पूरी तरह बंद कर दिया गया।​

3. Hotmail: पुराना नाम, नई पहचान​05 / 11

3. Hotmail: पुराना नाम, नई पहचान​

​Hotmail को 1997 में खरीदा गया था और बाद में Outlook.com में बदल दिया गया। लेकिन ट्रांजिशन के दौरान यूजर्स को काफी दिक्कतें आईं, जैसे डेटा सिंक की समस्या और इंटरफेस में बदलाव।​

4. Groove Music: चल नहीं पाई म्यूजिक की दुकान​06 / 11

4. Groove Music: चल नहीं पाई म्यूजिक की दुकान​

​Apple Music और Spotify को टक्कर देने के लिए Microsoft ने Groove Networks को 2005 में खरीदा, लेकिन यह प्लान भी सफल नहीं हुआ। 2017 में Groove Music Store को बंद कर दिया गया।​

5. Sunrise Calendar: एक साल में ही अलविदा​07 / 11

5. Sunrise Calendar: एक साल में ही अलविदा​

​यह ऐप अपने सुंदर डिजाइन और आसान यूजर इंटरफेस के लिए जाना जाता था। माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में इसे खरीदा लेकिन 1 साल के भीतर ही बंद भी कर दिया और इसके कुछ फीचर्स को Outlook Calendar में जोड़ दिया।​

6. Wunderlist: टास्क मैनेजमेंट की मशहूर ऐप08 / 11

6. Wunderlist: टास्क मैनेजमेंट की मशहूर ऐप

​2015 में खरीदे गए इस ऐप के लाखों फैन थे। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने इसे बंद करके Microsoft To Do लॉन्च किया, जिसे यूजर्स ने कम पसंद किया और आलोचना की।​

7. aQuantive: करोड़ों का घाटा​09 / 11

7. aQuantive: करोड़ों का घाटा​

​2007 में 6.3 अरब डॉलर में खरीदी गई यह कंपनी Google Ads को टक्कर देने के लिए लाई गई थी। लेकिन सफलता नहीं मिली और 2012 में इसे पूरी तरह बंद करना पड़ा।​

8. Beam (Mixer): गेमिंग में भी मात​10 / 11

8. Beam (Mixer): गेमिंग में भी मात​

​Twitch को टक्कर देने के लिए 2016 में Beam को खरीदा और नाम रखा Mixer। लेकिन प्रचार की कमी और कंटेंट क्रिएटर्स को ठीक से सपोर्ट न मिलने से यह भी 2020 में बंद कर दिया गया।​

9.GitHub और LinkedIn: कुछ अपवाद भी हैं​11 / 11

9.GitHub और LinkedIn: कुछ अपवाद भी हैं​

​हालांकि GitHub और LinkedIn अभी भी काम कर रहे हैं, लेकिन इनके यूजर्स ने भी समय-समय पर माइक्रोसॉफ्ट के अधिग्रहण के बाद कुछ बदलावों को लेकर चिंता जताई है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!