इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। पूरे साल में यह डेटा 912.5GB तक पहुंच जाता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps रह जाती है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिल रहा है।
3,599 रुपये के इस पैक में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। साथ ही रोज 100 SMS भी मिलते हैं, जिससे यूजर्स को कॉलिंग और मैसेजिंग की पूरी आजादी मिलती है।
इस प्लान के साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जा रहा है। JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए उपलब्ध होगा। वहीं JioAICloud के तहत 50GB तक फ्री स्टोरेज का लाभ मिलेगा।
इस रिचार्ज में 3,5100 रुपये कीमत वाला Google Gemini Pro प्लान 6 महीने के लिए मुफ्त दिया जा रहा है। यह ऑफर 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
यह प्लान उन ग्राहकों के लिए खास है जो लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और OTT/क्लाउड जैसी अतिरिक्त सुविधाएं चाहते हैं। सालभर की वैधता के साथ रोज 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग इसे हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है।