Instagram ने एक साथ दो फीचर्स किए लॉन्च, अब हर Reels होगी वायरल

Instagram Reels New Feature: 2020 में भारत में टिकटॉक के बंद होने के बाद Instagram ने Reels को लॉन्च किया था जो कि एक शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट है। पिछले 5 साल में Reels में कई तरह के बदलाव हुए हैं। भारत में कंटेंट किएटर्स के रील्स तो खूब वायरल हो रहे हैं लेकिन ये रील दूसरे देश के यूजर्स को समझ नहीं आ रहे, लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इसका समाधान कर दिया है।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 17 2026, 08:25 IST
​पांच भाषा में​Image Credit : Meta01 / 07

​पांच भाषा में​

​इंस्टाग्राम ने अपने AI-पावर्ड वॉइस ट्रांसलेशन और लिप-सिंक फीचर को पांच भारतीय भाषाओं में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक अब यह सुविधा चार मौजूदा भाषाओं के अलावा भारतीय यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए भी उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले साल नवंबर में Reels के अनुवाद और लिंप सिंक में भारतीय भाषाओं के सपोर्ट की बात की गई थी और अब इन्हें धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।​

​‘House of Instagram’ इवेंट में दो बड़े ऐलान​Image Credit : Meta02 / 07

​‘House of Instagram’ इवेंट में दो बड़े ऐलान​

​मुंबई में आयोजित “House of Instagram” इवेंट में कंपनी ने दो अपडेट पेश किए। पहला, Reels के लिए अधिक भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और दूसरा, कैप्शन व इन-वीडियो टेक्स्ट के लिए भारतीय भाषाओं के फॉन्ट्स की सुविधा। Instagram का कहना है कि ये अपडेट न सिर्फ भारत के महत्व को दर्शाते हैं, बल्कि क्रिएटर्स को नए दर्शकों तक पहुंचने के और ज्यादा मौके भी देते हैं।​

​इन पांच भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट​Image Credit : Meta03 / 07

​इन पांच भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट​

Instagram अब Reels के लिए बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु भाषाओं का सपोर्ट शुरू कर रहा है। Meta AI की मदद से क्रिएटर्स अपने Reels को इन भाषाओं में डब कर सकेंगे, वह भी लिप-सिंक के साथ। फीचर चालू होने पर दर्शकों को Reel की भाषा बदलने का विकल्प दिखाई देगा। ये भाषाएं पहले से मौजूद अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली सपोर्ट में जुड़ेंगी।

​आवाज और भावनाएं रहेंगी बरकरार​Image Credit : Meta04 / 07

​आवाज और भावनाएं रहेंगी बरकरार​

​कंपनी के अनुसार, AI-आधारित ट्रांसलेशन के बावजूद वीडियो रोबोटिक नहीं लगेंगे। Meta AI क्रिएटर की आवाज का टोन, पिच और भावनाएं बनाए रखेगा, ताकि अनुवादित भाषा में भी आवाज उसी व्यक्ति जैसी लगे।

बेस्ट लिप सिंकImage Credit : Meta05 / 07

बेस्ट लिप सिंक

लिप-सिंक तकनीक के जरिए ऑडियो को बोलने वाले के होंठों की मूवमेंट से भी मिलाया जाएगा, जिससे वीडियो और ज्यादा वास्तविक और इमर्सिव महसूस होगा।

​भारतीय फॉन्ट्स से क्रिएटर्स को नई ताकत​Image Credit : Meta06 / 07

​भारतीय फॉन्ट्स से क्रिएटर्स को नई ताकत​

​इसके अलावा, भारतीय क्रिएटर्स के लिए Edits ऐप में नए भारतीय फॉन्ट्स भी जोड़े जा रहे हैं। इससे वे वीडियो में टेक्स्ट या कैप्शन देवनागरी और बंगाली-असमिया लिपि में जोड़ सकेंगे। यह सुविधा असमिया, बंगाली, हिंदी और मराठी जैसी भाषाओं के लिए उपलब्ध होगी। यह अपडेट आने वाले दिनों में एंड्रॉयड ऐप पर रोलआउट किया जाएगा।​

एंड्रॉयड ऐप पर अपडेटImage Credit : Meta07 / 07

एंड्रॉयड ऐप पर अपडेट

यह सुविधा असमिया, बंगाली, हिंदी और मराठी जैसी भाषाओं के लिए उपलब्ध होगी। यह अपडेट आने वाले दिनों में एंड्रॉयड ऐप पर रोलआउट किया जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!