Airtel का 84 दिन तक सिम एक्टिव रखने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
Airtel देश की नंबर दो टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास करीब 38 करोड़ ग्राहकों का बड़ा यूजरबेस है। कंपनी अपने यूजर्स को कई तरह के सस्ते और महंगे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा सस्ता प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको अपने सिम कार्ड को 84 दिन तक एक्टिव रख सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Aug 17 2025, 09:37 IST
Image Credit : Digit/iStock01 / 08
एयरटेल हमेशा से ही नेटवर्क कनेक्टिविटी के मामले में सबसे ऊपर रही है। जियो के बाद यह देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं आप अपने बजट के मुताबिक चुन सकते हैं।
Image Credit : Digit/iStock02 / 08
जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए एयरटेल भी पोर्टफोलियो में एक महीने से ज्यादा दिनों तक चलने वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। एयरटेल के पास 28 दिन से लेकर 365 दिन तक चलने वाले प्लान्स की भरमार है।
Image Credit : Digit/iStock03 / 08
कुछ समय पहले एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा रिचार्ज प्लान शामिल किया है जिसने सिम बंद होने की टेंशन खत्म कर दी है। मतलब आप एक सस्ता प्लान लेकर 84 दिन तक सिम एक्टिव रख सकते हैं। इस प्लान को लेकर आप हर महीने रिचार्ज के झंझट से भी बच सकते हैं।
Image Credit : Digit/iStock04 / 08
Airtel के जिस सस्ते रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 500 रुपये से कम है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में कंपनी मोबाइल यूजर्स को कई सारे ऑफर्स भी दे रही है। यह एक प्लान आपकी बड़ी टेंशन को खत्म कर सकता है।
Image Credit : Digit/iStock05 / 08
आपको बता दें कि एयरटेल के पोर्टफोलियो में 469 रुपये का एक शानदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। यह एयरटेल का 84 दिन तक चलने वाला लिस्ट का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। इसमें कंपनी अपने 38 करोड़ यूजर्स को 84 दिन के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit/iStock06 / 08
अगर आप इस प्लान को खरीद हैं तो बता दें कि इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। यह एयरटेल का एक वॉयस एंड एसएमएस ओनली प्लान है। हालांकि आपको फ्री एसएमएस की सुविधा जरूर मिलेगी। एयरटेल ग्राहकों को इसमें 84 दिनों के लिए 900 फ्री एसएमएस दे रही है।
Image Credit : Digit/iStock07 / 08
आपको बता दें कि एयरटेल ने इस रिचार्ज प्लान टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद लॉन्च किया था। दरअसल TRAI की तरफ से कंपनियों को निर्देश दिए गए थे कि वे ग्राहकों के लिए ऐसे रिचार्ज प्लान्स भी पेश करें जिसमें डेटा न हो। ताकि उन ग्राहकों को कम खर्च करना पड़े जो सिर्फ वॉयस कॉलिंग चाहते हैं।
Image Credit : Digit/iStock08 / 08
Airtel अपने 469 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को एक तगड़ा ऑफर भी दे रहा है। आपको इस प्लान में 17000 रुपये की कीमत में आने वाला Perplexity Pro AI का 12 महीने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा प्लान में 30 दिन के लिए फ्री हैलोट्यून्स की सुविधा भी मिलती है।