यहां हम आपको असना साइक्लोन को लाइव ट्रैक (Cyclone Asna Live tracking) करने का तरीका बता रहे हैं। आप घर बैठे इसे अपने मोबाइल और लैपटॉप से लाइव ट्रैक कर सकते हैं।
गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों की ओर असना साइक्लोन तेजी से बढ़ रहा है। यह साइक्लोन समुद्री क्षेत्रों से टकराएगा, जिससे अगले दो दिनों तक 60-65 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
आईएमडी ने कहा, "साइक्लोन के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने, कच्छ और आसपास के सौराष्ट्र और पाकिस्तान के तटों से उत्तर-पूर्व अरब सागर में उभरने और 30 अगस्त यानी आज को एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
यदि आप भी इन क्षेत्रों में हैं तो आप घर बैठे ही असना साइक्लोन पर नजर रख सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन वेबसाइट zoom.earth की मदद लेनी होगी।
आपको zoom.earth पर जाना है और यहां से आपको सैटेलाइट ऑप्शन में से Live पर सिलेक्ट कर देना है। इसके बाद आप असना साइक्लोन को ट्रैक कर सकते हैं।
लाइव ट्रैकिंग के अलावा आप वर्षण (precipitation), हवा की रफ्तार और असना साइक्लोन के रोडमैप को भी देख सकते हैं।