Jio सिम खो जाए तो फटाफट ऐसे करें Block, 90% लोग नहीं जानते हैं ये आसान तरीका
जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 48 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मौजूद है। अधिकांश मोबाइल यूजर्स इस समय अपने फोन में जियो का ही सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके फोन में जियो का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 5 2025, 16:42 IST
Image Credit : Digit/iStock01 / 07
टेक्नोलॉजी की दुनिया में सिम कार्ड बेहद ही अहम है। अगर हमारा सिम कार्ड गलत हाथ में लग जाए तो कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है और हम मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर फोन खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो हमारी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
Image Credit : Digit/iStock02 / 07
फोन खो जाने या फिर चोरी हो जाने पर सबसे पहला काम सिम को ब्लॉक करने का होना चाहिए। ऐसा इसलिए कि कहीं कोई हमारी सिम का गलत इस्तेमाल न करे। अगर आपके पास जियो का सिम है तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप उसे कुछ ही मिनट में ब्लॉक कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/iStock03 / 07
आपको सबसे पहले बता दें कि जियो अपने ग्राहकों को कई तरह की सर्विस देता है। इसी कड़ी में कंपनी सिम को ब्लॉक करने के भी कई सारे ऑप्शन अपने यूजर्स को देता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। आप चाहें तो कस्टमर केयर को कॉल कर सकते हैं, MyJio App पर जा सकते हैं या फिर जियो की वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/iStock04 / 07
Jio के सिम कार्ड को ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका है कस्टमर केयर को कॉल करना। अगर आपका फोन चोरी हो गया है तो आप दूसरे फोन या फिर दूसरे जियो नंबर से कॉल करके सिम को ब्लॉक कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/iStock05 / 07
Jio के कस्टमर केयर को कॉल करने के लिए आपको जियो नंबर से 199 पर डायल करना होगा। अगर आप किसी दूसरे नंबर से कॉल करते हैं तो आपको 1800-889-9999 पर कॉल करना होगा। यह जियो का टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर है।
Image Credit : Digit/iStock06 / 07
कस्टमर केयर से कॉल कनेक्ट होने के बाद आप एग्जीक्यूटिव से अपने सिम कार्ड या फोन चोरी होने की बात बताएं। इसके बाद आपसे वेरिफिकेशन डिटेल्स मांगी जाएगी जैसे-नाम, सिम से जुड़ा नंबर आखिरी ट्रांजैक्शन आदि। सभी तरह की वेरिफिकेशन के बाद आपका सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा।
Image Credit : Digit/iStock07 / 07
MyJio App से भी आप सिम को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ऐप पर जाना होगा। इसके बाद आपको मेनू सेक्शन में जाकर JioCare: Help & Support का ऑप्शन चुनें। यहां पर आपको जियो सिम ब्लॉक करने का ऑप्शन दिखेगा। अब आपको यहां पर उस जियो सिम नंबर को डालना होगा जो खोया है। इसके बाद आपको कुछ वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पूरा करना होगा। इसके बाद आपक सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा।