डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के जमाने में अपने दोस्त को गैजेट्स गिफ्ट करना सबसे सही ऑप्शन है। यहां हम आपको पांच सबसे काम के गिफ्ट बता रहे हैं जो आप अपने जिगर के छल्लों को गिफ्ट कर सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे 2024 में दोस्त को स्मार्ट वॉच गिफ्ट करना सबसे सही ऑप्शन है। आजकल 1500 से लेकर 5000 तक में बढ़िया क्वालिटी वाली और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच मार्केट में मिल जाते हैं।
ईयरफोन आजकल हर किसी को पसंद है। यदि आपके दोस्त के बार ईयरफोन नहीं है तो आप फ्रेंडशिप डे पर उसे बढ़िया TWS ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में अब 2,000 से कम कीमत में ANC वाले बड्स उपलब्ध हैं।
म्यूजिक सुनना किसको पसंद नहीं होता। रोड ट्रिप से लेकर हाउस पार्टी तक में ब्लूटूथ स्पीकर माहौल बना देता है। ऐसे में आप इस फ्रेंडशिप डे पर ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट करने के बारे में सोच सकते हैं।
लोकेशन ट्रैकर आजकर काफी जरूरी हो गए हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके दोस्त की महंगी चीजें खोने से बच जाएं तो आप उन्हें AirTag गिफ्ट कर सकते हैं। एप्पल एयरटैग और जियो टैग इस मामले में सही ऑप्शन हैं। बजट के हिसाब से आप किसी एक को गिफ्ट कर सकते हैं।
यदि आपका या आपकी दोस्त किताबें पढ़ना पसंद करते हैं तो अमेजन किंडल आज के समय में सबसे सही ऑप्शन है। इसमें लाखों किताबों का भंडार है और वो भी एक छोटू से डिवाइस। अमेजन किंडल 10 हजार तक की कीमत में मिल जाता है।