अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से गूगल का लेटेस्ट स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म हो गई है। ई-कॉर्मर्स वेबसाइट अमेजन ने करोड़ों यूजर्स के लिए Pixel 10 स्मार्टफोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया है।
गूगल पिक्सल सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन करीब 80 हजार रुपये की कीमत में आता है लेकिन अब आप इसकी लॉन्च प्राइस से इसे बेहद कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
अमेजन में Google Pixel 10 5G के बेस मॉडल को 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अगर आपको यह अधिक महंगा लग रहा था तो अब आपकी टेंशन पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अमेजन ने इसकी कीमत में 18% की सीधी कटौती कर दी है।
अमेजन के इस डिस्काउंट ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 65,315 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। मतलब आपके पास सीधे-सीधे लगभग 15 हजार रुपये बचाने का शानदार ऑप्शन है। इस ऑफर के साथ आपको अलग से बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
आप Google Pixel 10 को 63,315 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अमेजन के एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेना होगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी की तरफ से 41,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
अगर आप इस एक्सेंज ऑफर में 20 हजार रुपये की कभी बचत कर लेते हैं तो आप इसे सिर्फ 45,315 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे। इसके अलावा आपके पास बैंक ऑफर में भी कुछ एक्स्ट्रा बचत का मौका होगा।
Google Pixel 10 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स इसमें एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Google Tensor G5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48+10.8+13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 4970mAh की बैटरी दी है जो कि 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।