दुनिया के सबसे बड़े गेमर में भी टॉप पर हैं एलन मस्क, इस खेल में हैं बादशाहत

Elon Musk Gamer: टेक अरबपति और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के टॉप गेमर्स में भी शुमार हो गए हैं। मस्क ने डियाब्लो 4 (Diablo 4) गेम में दुनिया के टॉप-20 प्लेयर्स में जगह बनाई है। यानी दुनियाभर में मशहूर यह आदमी वीडियो गेम में भी बादशाहत लिए हुए है। मस्क ने एक इंटरव्यू में भी कहा कि वह इस गेम में बहुत अच्छे हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated Nov 7 2024, 13:56 IST
वीडियो गेम के लिए समय कैसे निकाल लेते हैं मस्कImage Credit : Istock01 / 06

वीडियो गेम के लिए समय कैसे निकाल लेते हैं मस्क

एलन मस्क इस समय दुनिया में सबसे व्यस्त लोगों में से एक हैं। वह एक्स, स्पेसएक्स, टेस्ला और न्यूरालिंक जैसी कंपनियों को चलाते हैं। इसके अलावा वह सक्रिय रूप से ट्रम्प के लिए प्रचार भी कर रहे थे। फिर भी वह वीडियो गेम खेलने के लिए समय निकाल पा रहे हैं।

डियाब्लो 4 में बहुत अच्छे हैं मस्कImage Credit : Istock02 / 06

डियाब्लो 4 में बहुत अच्छे हैं मस्क

उन्होंने यह भी कहा है कि वे इसमें बहुत अच्छे हैं। बता दें कि जो रोगन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि वे डियाब्लो 4 प्लेयर्स में टॉप 20 में हैं, यह एक ऐसी उपलब्धि है जो जाहिर तौर पर केवल दो अमेरिकी ही हासिल कर सकते हैं।

टॉप 20 में कौनसा है मस्क का नंबरImage Credit : Istock03 / 06

टॉप 20 में कौनसा है मस्क का नंबर

मस्क डियाब्लो 4 के टॉप 20 प्लेयर्स की इस लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं। उनकी उपलब्धि ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, कि वह कई कंपनियों को चलाने के साथ-साथ गेमिंग के लिए समय कैसे निकालते हैं।

क्या-क्या लिख रहे यूजर्सImage Credit : Istock04 / 06

क्या-क्या लिख रहे यूजर्स

एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "11 बच्चों वाले एलन मस्क ने पिछले महीने इतने घंटे डियाब्लो 4 खेला है कि वह दुनिया में 19वें स्थान पर हैं।" उन्होंने कहा कि डियाब्लो 4 के सबसे कठिन डंगऑन, पिट 150 में हाई रैंक हासिल करने के लिए संभवतः "दर्जनों या सैकड़ों घंटों की मेहनत" की आवश्यकता होती है।

क्या गेमिंग को आउटसोर्स कर रहे मस्कImage Credit : Istock05 / 06

क्या गेमिंग को आउटसोर्स कर रहे मस्क

सोशल मीडिया पर यह बहस छिड गई है कि मस्क ऐसा कैसे कर पा रहे हैं। कुछ फॉलोअर्स ने इस उपलब्धि पर आश्चर्य जताया, जबकि कुछ ने अनुमान लगाया कि उन्होंने शायद मदद के लिए लोगों को रखा होगा। या वह इसे आउटसोर्स कर रहे हैं।

क्या है Diablo 4?Image Credit : Istock06 / 06

क्या है Diablo 4?

डायब्लो 4 एक एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है, इसे 2023 में रिलीज किया गया है। इस गेम को ब्लिजर्ड एंटरटेनमेंट द्वारा डेवलप किया गया है। अपनी डार्क फैंटेसी थीम और तेज-तर्रार लड़ाई के लिए जाना जाने वाला यह गेम प्लेयर्स को सैंक्चुअरी की दुनिया में ले जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!