अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने समय की बर्बादी को कम करने के लिए स्टॉप क्लॉक नियम टी20 वर्ल्ड कप में लागू किया है। इस नियम के तहत गेंदबाजी टीम को ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के अंदर ही अगला ओवर शुरू करना होगा. गेंदबाजी टीम को ऐसा नहीं करने पर 2 बार अंपायर के द्वारा चेतावनी दी जाएगी वहीं बाद में पैनल्टी लगाई जाएगी।
अगर बॉलिंग टीम 2 बार वॉर्निंग के बाद भी देरी करती है तो अंपायर टीम पर 5 रनों की पैनल्टी लगा सकते हैं। इससे उनके टोटल में 5 रन कर कर दिए जाएंगे। चेज करते समय भी उन्हें 5 रन ज्यादा बनाने होंगे।
स्टॉप क्लॉक नियम का ट्रायल दिसंबर 2023 से लेकर अप्रैल 2024 तक किया गया। इसे सबसे पहली बार इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में लागू किया गया था।
अगर ओवरों के बीच या अंत में कोई नया बल्लेबाज क्रीज पर आता है और उसमें समय लगता है तो ऐसे में परिस्थितियों में गेंदबाजी टीम कुछ नहीं कर सकती ऐसे में इस नियम को लागू नहीं किया जाएगा।
अगर ओवर के बाद कोई प्लेयर चोटिल हो जाता है या अंपायर आधिकारिक तरीके से ड्रिंक्स का ऐलान करते हैं तो भी स्टॉप क्लॉक नियम लागू नहीं किया जाएगा।