विराट कोहली का ट्रिपल रिकॉर्ड, T20 में कर दिया बड़ा कमाल

विराट कोहली को अब किसी रिकॉर्ड बुक की जरूरत नहीं। वह खुद में ही एक रिकॉर्ड बुक बन गए हैं। जिस भी मैच में वह उतरते हैं, कोई ना कोई उपलब्धि हासिल कर ही लेते हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में भी विराट कोहली ने एक दो नहीं बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुजरात के खिलाफ विराट कोहली ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने प्लेऑफ द मैच का खिताब जीता। आइए जानते हैं विराट ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jun 1 2026, 11:21 IST
एकतरफा मुकाबले में जीती आरसीबीImage Credit : IPL01 / 07

एकतरफा मुकाबले में जीती आरसीबी

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी की टक्कर गुजरात टाइटन्स से हुई। क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। मैच एक तरफा रहा और विराट कोहली ने पांच विकेट से मैच जीता और लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

गुजरात ने दिया था 156 रन का टारगेटImage Credit : IPL02 / 07

गुजरात ने दिया था 156 रन का टारगेट

फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी ने आसानी से 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अर्धशतक का बनाया रिकॉर्डImage Credit : IPL03 / 07

अर्धशतक का बनाया रिकॉर्ड

टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक छोर संभालते हुए दमदार बैटिंग की। विराट ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। विराट ने 25 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। इसके साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने चार टी20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली है।

बने एकमात्र भारतीय खिलाड़ीImage Credit : IPL04 / 07

बने एकमात्र भारतीय खिलाड़ी

विराट ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद साल 2016 के आईपीएल फाइनल में फिफ्टी पूरी की। फिर साल 2024 में विराट टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई। अब साल 2026 में एक बार फिर आईपीएल फाइनल में फिफ्टी जड़ी। वह ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बने।

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछेImage Credit : IPL05 / 07

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह आईपीएल में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। वहीं, विराट कोहली के नाम अब यह 22 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। धोनी ने 18 बार यह अवार्ड जीता है।

POTM जीतने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ीImage Credit : IPL06 / 07

POTM जीतने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

इतना ही नहीं विराट कोहली आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस (37 साल 94 दिन) को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में अनिल कुंबले पहले स्थान पर हैं। साल 2009 में कुंबले ने 38 साल 219 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। विराट 37 साल 207 दिन में यह खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

रबाडा को बनाया अपना शिकारImage Credit : IPL07 / 07

रबाडा को बनाया अपना शिकार

इतना ही नहीं विराट कोहली आईपीएल के एक सीजन में किसी गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को अपना शिकार बनाया। उन्होंने रबाडा के खिलाफ पूरे सीजन में कुल 88 रन बनाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!