वैभव सूर्यवंशी का पुष्पा अंदाज, शतकीय पारी में जड़ दिए इतने चौके और छक्के

Vaibhav Suryavanshi: साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली है। वैभव सूर्यवंशी ने तीन वनडे मैच की सीरीज के आखिरी मैच तूफानी शतक जड़कर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 63 गेंद पर शतक जड़ा।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jan 7 2026, 19:16 IST
वैभव सूर्यवंशी का तूफानImage Credit : X/Instagram01 / 06

वैभव सूर्यवंशी का तूफान

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रन उगल रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में तूफानी शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी का यह शतक मात्र 63 गेंद पर आया। पहले वनडे मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाये थे, लेकिन दूसरे मैच में दमदार अर्धशतक जड़ा था।

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉसImage Credit : X/Instagram02 / 06

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच यूथ वनडे सीरीज का आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय सलामी जोड़ी ने गदर मचा दिया।

सलामी जोड़ी ने मचाया गदरImage Credit : X/Instagram03 / 06

सलामी जोड़ी ने मचाया गदर

खासकर वैभव सूर्यवंशी ने। कप्तान सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 63 गेंद पर शतक पूरा किया। सूर्यवंशी ने 74 गेंद पर 127 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान 9 चौके और 10 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 171.62 का रहा। शतक पूरा करने के बाद पुष्पा अंदाज में सेलिब्रेट किया।

दिखा 'पुष्पा अंदाज'Image Credit : X/Instagram04 / 06

दिखा 'पुष्पा अंदाज'

जहां पिछले मैच में वो सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान बने थे। वहीं, इस बार वो अंडर-19 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। उनका ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनकी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका है। वैभव ने 63 गेंदों में शतक लगाया है। वैसे अंडर-19 वनडे क्रिकेट में दो सबसे तेज शतकों का रिकॉर्ड पहले से वैभव के नाम दर्ज है।

क्लीन स्वीप की तैयारीImage Credit : X/Instagram05 / 06

क्लीन स्वीप की तैयारी

वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए एरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 25.4 ओवर 227 रन की साझेदारी की। बता दें कि भारत ने पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप कर लेगी। वैभव सबसे कम उम्र में सीरीज जीतने वाले कप्तान बन चुके हैं।

अंडर-19  वर्ल्ड कप में नजर आएंगे वैभवImage Credit : X/Instagram06 / 06

अंडर-19 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे वैभव

गौरतलब हो कि इस सीरीज के बाद भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलेगी। वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारतीय टीम का सीरीज जीतना बेहद शानदार है। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। चोट की वजह से रेगुलर कप्तान आयुष महात्रे की जगह इस सीरीज के लिए वैभव को कप्तानी मिली है। वह वर्ल्ड से पहले भारतीय टीम ज्वाइन कर लेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!