वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास

Youngest International Cricketer for India: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला। ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में डेब्यू कैप मिलते ही वैभव सूर्यंवंशी ने इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वैभव ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jul 4 2026, 18:32 IST
वैभवशाली शुरुआतImage Credit : BCCI01 / 07

वैभवशाली शुरुआत

Youngest International Cricketer for India: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका शनिवार, 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिल गया। मैनचेस्चर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप दी गई। वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले भारत के 122वें प्लेयर बने।

​​भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर​Image Credit : BCCI02 / 07

​​भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर​

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ये उपलब्धि 15 साल 99 दिन की उम्र में हासिल की।

​​तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड​Image Credit : BCCI03 / 07

​​तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड​

वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करके महान सचिन तेंदुलकर का नवंबर 1989 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ कराची में किया था।

​​शेफाली वर्मा का भी तोड़ा रिकॉर्ड​Image Credit : BCCI04 / 07

​​शेफाली वर्मा का भी तोड़ा रिकॉर्ड​

भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का रिकॉर्ड महिला टीम की धाकड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा के नाम दर्ज था। शेफाली 15 साल 239 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वो इससे पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली भारतीय बल्लेबाज थीं।

​​वैभव नहीं तोड़ पाए विश्व रिकॉर्ड​Image Credit : BCCI05 / 07

​​वैभव नहीं तोड़ पाए विश्व रिकॉर्ड​

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम दर्ज है। पाकिस्तान के हसन रजा ने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ फैसलाबाद में 14 साल 227 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड 30 साल से बरकरार है।

बने भारत के टी20आई प्लेयर नंबर 122Image Credit : BCCI06 / 07

बने भारत के टी20आई प्लेयर नंबर 122

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए टी20आई क्रिकेट खेलने वाले 122वें खिलाड़ी बने हैं। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे भारत के लिए 120वें और 121वें नंबर के खिलाड़ी बने थे। अब वैभव को भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने का मौका मिला है। वैभव को 122 नंबर की कैप मिली।

तिलक वर्मा ने दी डेब्यू कैपImage Credit : BCCI07 / 07

तिलक वर्मा ने दी डेब्यू कैप

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप तिलक वर्मा ने सौंपी। डेब्यू कैप मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी थोड़े से भावुक हो गए। आज उनके माता-पिता और क्रिकेट फैंस की दुआएं रंग लाई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!