टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव हुए। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और टीम से बाहर कर दिया गया। अक्षर पटेल से उप-कप्तानी के पद से हटा दिया। वहीं, तिलक वर्मा को नया उप-कप्तान बनाया गया। फिर आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम को 2-0 से शिकस्त मिली।
इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। भारत को 4 विकेट से शिकस्त मिली। हालांकि, इस मैच में 24 रन की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने दो दिन पुराने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा (25 साल 300 दिन) ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए 1500 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। अब तिलक वर्मा सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। तिलक ने 23 साल 238 दिन में तिलक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1500 रन पूरे किए।
इससे पहले विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर थे। विराट कोहली ने 27 साल 143 दिन में 1500 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर केएल राहुल मौजूद हैं। केएल ने 28 साल 230 दिन में यह कमाल किया था। पांचवें स्थान पर रोहित शर्मा का नाम दर्ज है। रोहित ने 30 साल 234 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी।
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 43 रन, श्रेयस अय्यर ने 37 रन, ईशान किशन ने 49 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 24 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। जेकब बेथल ने 46 गेंद पर नाबाद 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस जीत से इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली है।