टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 9वीं बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे। वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप का हर एडिशन खेले हैं।
एमएस धोनी के नेतृत्व में जब टीम इंडिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी तो रोहित भी उस टीम का हिस्सा थे और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम में वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जो यह ट्रॉफी उठा चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित टॉप पर हैं। उन्होंने 9 एडिशन में अब तक कुल 39 मैच खेले हैं।
शाकिब अल हसन दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप का हर एडिशन खेले हैं। 2007 के पहले एडिशन से लेकर अब तक वह अपनी टीम का हिस्सा हैं। इस बार भी टीम को उनसे उम्मीद होगी।
रोहित के बाद शाकिब दूसरे सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 36 मैच खेले हैं। इस वर्ल्ड कप में शाकिब और रोहित दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब तक हुए 8 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे और इस बार भी वह एक्शन में होंगे।