आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जीते कितने और कौन-कौन से अवार्ड

​आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर जीतने में सफल रही लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी में सारी सुर्खियां 15 साल के युवा सुपर स्टार वैभव सूर्यवंशी बटोर ले गए। आईपीएल की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार आरसीबी के हाथ लगी लेकिन इसके अलावा अधिकांश अवार्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिए। एक सीजन में इतने अवार्ड इससे पहले और कोई खिलाड़ी नहीं जीत सका। वैभव सूर्यवंशी की टीम भले ही खिताबी जीत नहीं हासिल कर सकी लेकिन वैभव सीजन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे और सीजन को पूरी तरह अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए कौन-कौन से अवार्ड? फोटो क्रेडिट (IPL/BCCI)


Authored by: नवीन चौहानUpdated Jun 1 2026, 01:01 IST
ऑरेंज कैप01 / 06

ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 16 मैच की 16 पारी में 48.50 के औसत और 237.30 स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 103 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वैभव ने रनों की रेस में शुभमन गिल (732) और साई सुदर्शन(722) को पीछे छोड़ा। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन02 / 06

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

​वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। वैभव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर अन्य सभी युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों को पीछे छोड़कर सीजन अपने नाम कर लिया।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ सीजन03 / 06

मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ सीजन

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी चुना गया। वैभव ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर ये अवार्ड अपने नाम किया। इस अवार्ड का विजेता उन्हें कमेंटेटर्स के और जनता के वोट के आधार पर चुना गया। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट04 / 06

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

​वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव ने 327 गेंद का सामना किया और 776 रन बनाए। उन्होंने सीजन में 237.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आईपीएल के इतने सीजन में इस स्ट्राइक रेट से रन किसी और बल्लेबाज ने नहीं बनाए।​

सबसे ज्यादा छक्के05 / 06

सबसे ज्यादा छक्के

​वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। वैभन ने सीजन में खेले 16 मैच की 16 पारी में सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़े। इतने छक्के आईपीएल इतिहास में और कोई खिलाड़ी नहीं जड़ा सका। पिछला रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने साल 2012 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 59 छक्के सीजन में जड़े थे।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

अकेले संभाला राजस्थान का जिम्मा06 / 06

अकेले संभाला राजस्थान का जिम्मा

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी टीम की धुरी बने रहे। उन्होंने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की और प्लेऑफ तक राजस्थान रॉयल्स को ले जाने में अहम भूमिका अदा की। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!