आईपीएल के 19वें सीनज को उसका चैंपियन मिल गया है। आरसीबी ने अपना खिताब डिफेंड करते हुए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। दो महीने तक चले इस फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 का पूरा लेखा-जोखा।
आईपीएल 2026 में कुल बने रन की बात करें तो 19वें सीजन ने अपने पिछले 18 सीजन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस सीजन 74 मैच में कुल 27450 रन बने। तीन खिलाड़ियों ने 700 से ज्यादा रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 776 रन बनाए। दूसरे और तीसरे नंबर शुभमन गिल और साई सुदर्शन मौजूद रहे।
इस सीजन युवा खिलाड़ी ने विध्वंसक बल्लेबाजी की। वैभव सूर्यवंशी ने जहां सबसे ज्यादा छक्के लगाए तो वहीं, साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा चौके जड़े। इस सीजन कुल 1426 छक्के और 2332 चौके लगे। यानी आईपीएल के 19वें सीजन में गेंदबाजों पर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया गया। राजस्थान की टीम ने 180 से ज्यादा सिक्स लगाए। इस सीनज लगे चौके और छक्के पिछले 18 सीजन से सबसे ज्यादा रहे।
आईपीएल 2026 में लगे शतक की बात करें तो इस सीजन कुल 15 शतक लगे। यह भी एक रिकॉर्ड रहा। इस सीजन पिछले 14 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 19वें सीजन में सबसे ज्यादा शतक संजू सैसमन के बल्ले से आए। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ने कुल दो शतक जड़े।
आईपीएल 2026 में गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई हुई, जिसका रिजल्ट ये रहा कि इस सीजन कुल 65 बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बना। इतना ही नहीं, इसमें से 17 बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर चेज भी हुआ। यानी इस सीजन चित भी और पट भी बल्लेबाजों की रही। इस कुटाई के बीच भी गेंदबाजों ने अपने जौहर का बखूबी प्रदर्शन किया।
इस सीजन 74 मैच में कुल 878 विकेट गिरे। 603 विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए तो 232 विकेट स्पिनर्स के खाते में गए। 19वें सीजन में 656 बल्लेबाज कैच आउट हुए, जबकि 114 बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए। गुजरात टाइटन्स के कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 29 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट की बात करें तो इसमें यंग टैलेंट वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मार ली। पूरे आईपीएल सीजन में उनका 237.30 का स्ट्राइक रेट रहा। इसके बाद पंजाब किंग्स के एक्सजेवियर बार्टलेट का रहा। जिन्होंने तीन मैच 223.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। फिन एलन लेन 214.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।