श्रीलंका में नया रहस्यमयी गेंदबाज, आते ही बांग्लादेश को घुमा डाला, बनाया नया रिकॉर्ड

Who Is Sonal Dinusha: श्रीलंका और बांग्लादेश (Sri Lanka vs Bangladesh) के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हुआ तो मेहमान बांग्लादेश की टीम के सामने थोड़ी सी बदली हुई श्रीलंकाई टीम उतरी थी। पहले टेस्ट के बाद महान ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब दूसरे टेस्ट में श्रीलंकाई टीम ने एक युवा खिलाड़ी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका दिया और मैदान पर उतार दिया। इस खिलाड़ी ने भी आते ही ऐसा जादू बिखेरा कि बांग्लादेशी टीम भी हैरान-परेशान नजर आई। कौन है ये रहस्यमयी ऑलराउंडर जिसकी गेंदबाजी ने करियर की पहली ही पारी में सबको आकर्षित किया, यही नहीं इस खिलाड़ी ने करियर की पहली ही पारी में एक खास रिकॉर्ड भी बना डाला।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jun 26 2025, 15:32 IST
श्रीलंका का नया जादूगरImage Credit : AP01 / 07

श्रीलंका का नया जादूगर

कोलंबो में शुरू हुए श्रीलंका-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका की तरफ से एक रहस्यमयी गेंदबाज मैदान पर उतरा और डेब्यू मैच में ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां जानिए कौन है ये गेंदबाज और इसने क्या कमाल कर दिखाया है।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्टImage Credit : AP02 / 07

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट

मेजबान श्रीलंकाई टीम और मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के मैदान पर शुरू हुआ। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। अब इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दूसरा टेस्ट निर्णायक मुकाबला है।

बांग्लादेश की टीम सस्ते में ऑल-आउटImage Credit : AP03 / 07

बांग्लादेश की टीम सस्ते में ऑल-आउट

दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहले ही दिन 220 रन के अंदर 8 विकेट गंवा दिए थे। मैच के दूसरे दिन बाकी बचे दो विकेट भी गिरे और श्रीलंका ने बांग्लादेश की पारी को 247 रन पर समेट दिया।

पहले ही मैच में चमके सोनल दिनुषाImage Credit : AP04 / 07

पहले ही मैच में चमके सोनल दिनुषा

पहली पारी में श्रीलंका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे 24 वर्षीय सोनल दिनुषा जो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच खेलने उतरे हैं। इस युवा गेंदबाज ने 9.3 ओवर किए जिसमें सिर्फ 22 रन लुटाते हुए 3 विकेट झटक लिए। इन तीन विकेटों में बांग्लादेश के दो अहम बल्लेबाजों लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम के विकेट भी शामिल थे।

बनाया बेहद खास रिकॉर्डImage Credit : AP05 / 07

बनाया बेहद खास रिकॉर्ड

सोनल दिनुषा ने इसी के साथ एक बेहद खास रिकॉर्ड भी बना दिया है। उन्होंने लिटन दास को आउट करके अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट झटका और यही विकेट उनके प्रथम श्रेणी करियर का 100वां विकेट भी बना।

रहस्यमयी गेंदबाज हैं सोनलImage Credit : AP06 / 07

रहस्यमयी गेंदबाज हैं सोनल

सोनल दिनुषा बाएं हाथ के स्पिनर हैं जिनके पास तमाम तरह के वेरिएशन मौजूद हैं। वो समय-समय पर बल्लेबाज को अपनी स्पीड, गुगली और फिरकी से परेशान करने की क्षमता रखते हैं। यही वजह रही कि बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज भी उनको समझने में नाकाम दिखे।

कौन हैं सोनल दिनुषा, क्या है खासImage Credit : Instagram07 / 07

कौन हैं सोनल दिनुषा, क्या है खास

सोनल दिनुषा को उनकी टेस्ट कैप कुसल मेंडिस ने पहनाई और उनके करियर का आगाज किया। सोनल के बारे में कुछ जरूरी बातें भी आपको बता देते हैं। उनका जन्म 4 दिसंबर 2000 को कोलंबो में हुआ था यानी वो अपना पहला टेस्ट मैच अपने ही घर में खेल रहे हैं। वो सिर्फ एक शानदार स्पिनर ही नहीं हैं, बल्कि बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 48 मैचों में वो 100 विकेट लेने के साथ-साथ 2478 रन भी बना चुके हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!