करोड़ों छापेंगे इन 5 राशियों के लोग,पिता-पुत्र ने बनाया अर्धकेंद्र योग

Surya Shani Ardhkendra Yog 2026 : 16 मई की रात में पिता सूर्य और पुत्र शनि के बीच अर्धकेंद्र योग बन जाएंगा।इस योग के चलते कुछ राशि के लोगों को सोच से ज्यादा लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको लाभ होगा।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 16 2026, 18:10 IST
सूर्य और शनि ने बनाया अर्धकेंद्र योग01 / 07

सूर्य और शनि ने बनाया अर्धकेंद्र योग

Surya Shani Ardhkendra Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि का संबंध बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 16 मई 2026 की रात 10 बजकर 4 मिनट पर सूर्य और शनि एक-दूसरे से 45 डिग्री पर आ जाएंगे। इस विशेष स्थिति से अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह योग करीब दो हफ्तों तक प्रभावी रहने वाला है। इस दौरान सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे, जबकि शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य जहां आत्मविश्वास, पद, नेतृत्व और मान-सम्मान के कारक माने जाते हैं, वहीं शनि मेहनत, अनुशासन, कर्म और न्याय के ग्रह हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह विशेष कोण कुछ राशि वालों के लिए करियर, धन और प्रतिष्ठा के मामलों में लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए सूर्य-शनि का अर्धकेंद्र योग सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है।

​वृषभ राशि​02 / 07

​वृषभ राशि​

इस अर्धकेंद्र योग का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि वालों पर पड़ सकता है। सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। वहीं शनि लाभ और योजनाओं से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दे सकते हैं। जो लोग नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। पिछले कुछ समय से जो काम अटके हुए थे, उनमें धीरे-धीरे गति आने लगेगी। खासतौर पर सरकारी काम, प्रशासनिक क्षेत्र और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।

​मिथुन राशि​03 / 07

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर और आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला साबित हो सकता है। शनि कर्म भाव से प्रभाव डालेंगे और सूर्य खर्च तथा विदेशी मामलों से जुड़े क्षेत्रों में एक्टिव रहेंगे। विदेशी कंपनियों, आईटी, मीडिया, कम्युनिकेशन और ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को इस दौरान अच्छा फायदा मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। यह समय नए लोगों से संपर्क बढ़ाने और प्रोफेशनल नेटवर्क मजबूत करने के लिए भी अच्छा रहेगा। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही आय के नए रास्ते भी खुलते दिखाई देंगे।

​कन्या राशि​04 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य-शनि का यह अर्धकेंद्र योग भाग्य और करियर दोनों क्षेत्रों में असर डाल सकता है। शनि रिश्तों और साझेदारी के मामलों में गंभीरता बढ़ाएंगे, जबकि सूर्य भाग्य भाव को सक्रिय करेंगे। इस दौरान नौकरी बदलने, नई डील साइन करने या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है। धार्मिक यात्रा या किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।

​मकर राशि​05 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मामलों और रचनात्मक कार्यों में सफलता दिला सकता है। सूर्य पंचम भाव से प्रभाव डालेंगे, जिससे बुद्धि, निर्णय क्षमता और क्रिएटिविटी बढ़ सकती है। वहीं शनि संवाद और मेहनत से जुड़े मामलों में मजबूती देंगे। जो लोग लेखन, मीडिया, शिक्षा, डिजाइन, मार्केटिंग या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान नई पहचान मिल सकती है। निवेश और शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में भी सावधानी के साथ लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता बढ़ेगी।

​कुंभ राशि​06 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग धन और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाला माना जा रहा है। शनि आपकी राशि के स्वामी हैं और सूर्य सुख तथा संपत्ति से जुड़े मामलों को सक्रिय करेंगे। इस दौरान जमीन, वाहन या घर से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।जो लोग लंबे समय से आर्थिक दबाव महसूस कर रहे थे, उन्हें धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। नौकरी में भी सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है।

​कितने दिनों तक रहेगा असर?​07 / 07

​कितने दिनों तक रहेगा असर?​

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य और शनि का यह अर्धकेंद्र योग करीब दो हफ्तों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई लोगों को करियर, आर्थिक मामलों, सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में बदलाव महसूस हो सकता है। हालांकि शनि धीमी गति से परिणाम देने वाले ग्रह हैं, इसलिए इस समय मेहनत, धैर्य और अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा। सही दिशा में किया गया प्रयास आने वाले समय में बड़ा लाभ दे सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!