साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। इस दिन ग्रहण की शुरुआत रात 10 बजकर 59 मिनच से होगी और समाप्ति देर पात 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। ये ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण भाग में दिखाई देगा। ज्योतिष अनुसार ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। जानिए किन राशियों के लिए ये ग्रहण खतरनाक हो सकता है।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन और वृषभ राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में इस राशि वालों को बेहद सावधान रहना होगा।
इन 4 राशि वालों को ग्रहण की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए धन मामलों को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन 4 राशि वालों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकता है। चोट लगने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के दौरान ॐ घृणि: सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। तिल, गुड़, वस्त्र, अनाज और धातु का दान करें।
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।