हिंदू धर्म में स्त्री को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए किसी भी महिला को ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए जिससे मां लक्ष्मी उनसें और उनके परिवार से नाराज हो जाएं। ऐसे में यहां हम आपको उन कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोई भी बुद्धिमान स्त्री रात के समय में नहीं करती है।
स्त्री को रात में कपड़े बाहर टंगे हुए नहीं छोड़ने चाहिए। इससे घर परिवार को बुरी नजर लग सकती है।
बुद्धिमान स्त्री रात में सूरज ढलने के बाद दूध, लस्सी या दही का दान नहीं करती है क्योंकि इससे घर की बरकत चली जाती है।
बुद्धिमान स्त्री रात में बाल खोलकर नहीं सोती है क्योंकि वो जानती है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है।
बुद्धिमान स्त्री रात में झूठे बर्तन रसोई में छोड़कर नहीं सोती है। क्योंकि वो जानती है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
बुद्धिमान स्त्री परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रात में घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना नहीं भूलती है।