इस मूलांक वालों की किस्मत चमकाते हैं शनि देव, कठिनाइयों के बाद मिलती है बड़ी सफलता

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक के लोगों की शनि देव पहले कठिन परीक्षा लेते हैं और फिर एक समय बाद उन्हें मालामाल कर देते हैं। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 27 2025, 11:46 IST
शनि से जुड़ा है मूलांक 8Image Credit : Canva01 / 06

शनि से जुड़ा है मूलांक 8

ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 8 को शनि ग्रह से जुड़ा माना गया है, और इस अंक के जातकों का जीवन अक्सर संघर्षों और परीक्षा से भरा होता है, लेकिन अंत में इन्हीं चुनौतियों के बीच से निकलकर ये लोग बड़ी सफलता और सम्मान प्राप्त करते हैं। ये सब इन्हें शनि के कारण ही प्राप्त होता है।

किसका होता है मूलांक 8Image Credit : Canva02 / 06

किसका होता है मूलांक 8

जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 माना जाता है। यह अंक सीधे तौर पर शनि ग्रह से जुड़ा होता है, और इसलिए इन जातकों पर शनि देव की विशेष दृष्टि मानी जाती है।

जीवन की शुरुआत में संघर्षImage Credit : Canva03 / 06

जीवन की शुरुआत में संघर्ष

मूलांक 8 वाले लोगों का जीवन शुरूआत में संघर्षों से भरा होता है। इन्हें मेहनत का फल देर से मिलता है। कई बार ये लोग निराश भी हो जाते हैं, लेकिन अगर ये धैर्य और संयम बनाए रखते हैं तो धीरे-धीरे इनकी किस्मत बदलने लगती है।

देर से लेकिन जरूर होते हैं सफलImage Credit : Canva04 / 06

देर से लेकिन जरूर होते हैं सफल

मूलांक 8 वालों को जीवन में सफलता जल्दी नहीं मिलती, लेकिन एक बार जब इनकी मेहनत रंग लाती है, तो ये लोग दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। शनि देव इन लोगों को कठिन परिश्रम के बाद सम्मान, धन और स्थायित्व प्रदान करते हैं।

व्यवसाय में जबरदस्त उन्नतिImage Credit : Canva05 / 06

व्यवसाय में जबरदस्त उन्नति

मूलांक 8 वालों को एक समय बाद व्यापार में खूब तरक्की मिलती है। ये एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं। इनकी मेहनत एक समय बात खूब फल देती है।

समाज में प्रतिष्ठाImage Credit : Canva06 / 06

समाज में प्रतिष्ठा

मूलांक 8 वालों को समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये एक समय बाद अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो जाते हैं। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!