वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-West) को सबसे स्थिर और मजबूत दिशा माना गया है। इसे संस्कृत में नैऋत्य कोण कहा जाता है। कहते हैं घर के मुखिया या बड़े-बुजुर्गों का कमरा यहां हो तो परिवार में संतुलन बना रहता है। इस दिशा को आर्थिक और सामाजिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस दिशा में कैसी तस्वीर रखने से आप आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।
इस दिशा में पहाड़ की तस्वीर लगाने से जीवन में स्थिरता आती है। निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही आर्थिक स्थिति शानदार रहती है।
इस दिशा में परिवार की फोटो लगाने से पारिवारिक एकता और संबंधों में मजबूती आती है। जिससे घर-परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है।
जीवन की स्थिरता और संतुलन को बढ़ाने के लिए इस दिशा में घने पेड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए।
दक्षिण-पश्चिम दिशा वाली दीवार पर गाय और बछड़े की फोटो लगाने से पारिवारिक प्रेम और करुणा को बढ़ावा मिलता है। इससे घर परिवार में हमेशा खुशहाली का माहौल बना रहता है।
यदि आप आधुनिक कला पसंद करते हैं, तो earthy tones (जैसे भूरे, मटमैले, गाढ़े नीले) में बनी abstract painting चुन सकते हैं।
दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहते पानी, नदी, झरने, समुद्र, आकाश, आसमान, युद्ध, तकरार या गुस्से वाली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)