ज्योतिष में राहु-केतु को पापी ग्रह माना गया है। जब भी इन ग्रहों की चाल में परिवर्तन आता है तो इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। 2025 में राहु-केतु अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं। 18 मई 2025 को राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तो वहीं केतु सिंह राशि में चला जाएगा। जानिए इन दोनों ग्रहों के राशि बदलने से किन्हें फायदा मिलेगा।
मई 2025 में राहु और केतु के गोचर से वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस समय आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
अगर आपकी सिंह राशि है, तो आपके लिए भी राहु-केतु का गोचर शुभ रहेगा। ये दोनों ग्रह मिलकर आपके जीवन को संवारने का काम करेंगे। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है।
साल 2025 में राहु और केतु के राशि परिवर्तन से आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। नए साल में शनि और राहु मिलकर कुंभ राशि के लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे। आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
राहु को प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही रोज राहु के मंत्र का भी जाप करें। रात को सोने से पहले अपने बिस्तर के पास जौ रखें और सुबह इसे दान कर दें। कहते हैं इस उपाय को करने से कुंडली में राहु की स्थिति मज़बूत होती है।
केतु को खुश करने के लिए सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करें। काले और सफेद रंग के कंबल का दान करें।