मूलांक 1 वालों में क्या अच्छा-क्या बुरा, जानें

Numerology Number 1 Personality: जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं। इस मूलांक के लोग दॄढ़ निश्चयी और श्रृजनशील होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 1 वालों की अच्छी-बुरी आदतें।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Dec 1 2024, 08:14 IST
मूलांक 1 वालों की खासियतImage Credit : Canva01 / 09

मूलांक 1 वालों की खासियत

मूलांक 1 वालों में नेतृत्त्व करने की उत्तम क्षमता है। ये लोग अति महत्वाकांक्षी, आकर्षक व सुन्दर, स्वकार्य में दक्ष, कार्य पटु, विचार प्रधान, त्वरित और सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं। इस मूलांक के जातकों का कम्यूनिकेशन काफी अच्छा होता है।

बिजनेस करना करते हैं पसंदImage Credit : Canva02 / 09

बिजनेस करना करते हैं पसंद

मूलांक 1 वाले व्यक्ति किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ये ज्यादातर अपना काम करने के बारे में सोचते हैं।

निडर और साहसीImage Credit : Canva03 / 09

निडर और साहसी

ये निडर साहसी व स्वाभिमानी होते हैं जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ये घबराते नहीं हैं।

धन के मामले में लकीImage Credit : Canva04 / 09

धन के मामले में लकी

यदि इनके आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो सामान्य तौर पर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती हैं, इनको धन की कमी नहीं होती।

सामाजिक दायराImage Credit : Canva05 / 09

सामाजिक दायरा

मूलांक 1 वालों का सामाजिक दायरा काफी अच्छा होता है। समाज में उनके आसपास लोग हमेशा देखने को मिलते हैं।

शानदार कम्युनिकेशन स्किलImage Credit : Canva06 / 09

शानदार कम्युनिकेशन स्किल

मूलांक 1 वाले जातक राजनीति में काफी अच्छा करते हैं। इनके अंदर ऊर्जा भी काफी होती है। अपनी कम्युनिकेशन स्किल के बल पर यह सभी का दिल जीत लेते हैं।

मूलांक 1 वालों में क्या बुरा?Image Credit : Canva07 / 09

मूलांक 1 वालों में क्या बुरा?

मूलांक 1 वाले जातक कभी कभी काफी एग्रेसिव हो जाते हैं। जिससे सामने वाले से इनके संबंध काफी ज्यादा खराब हो जाते हैं।

जिद्दी स्वभावImage Credit : Canva08 / 09

जिद्दी स्वभाव

मूलांक 1 वाले थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। यह चाहते हैं हमेशा चीजें इनके हिसाब से ही चलें।

अहंकारImage Credit : Canva09 / 09

अहंकार

मूलांक 1 के कुछ लोगों में काफी अहंकार भी देखने को मिलता है। ये अपने आगे किसी को कुछ समझते नहीं है। इनकी इस आदत की वजह से लोग इनसें दूरी बनाने लगते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!