जनवरी के महीने में मंगल चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की किस्मत करेगी कमाल

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह जनवरी के महीने में वक्री चाल चलने वाले हैं। मंगल की उल्टी चाल का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। मंगल की व्रकी से कुछ राशि वालों को चमत्कारिक लाभ मिलने वाला है। मंगल के गोचर से व्यक्ति से साथ- साथ देश दुनिया पर भी असर पड़ता है। आइए जानें मंगल की उल्टी चाल से किन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

Authored by: जयंती झाUpdated Jan 15 2025, 13:30 IST
मंगल ग्रहImage Credit : Social01 / 05

मंगल ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ये साहस और ऊर्जा के कारक होते हैं। कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने से साधक को सारी सुख, सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार हर राशि वाले एक निश्चित समय पर अपनी राशि और चाल बदलते हैं। इस साल जनवरी के महीने में 21 जनवरी 2025 को मंगल ग्रह मिथनु राशि में उल्टी चाल चलने वाले हैं। आइए जानें मंगल की वक्री चाल से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशिImage Credit : Social02 / 05

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस समय में आपके धन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। करियर में तरक्की मिलेगी।

कन्या राशिImage Credit : Social03 / 05

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मंगल की वक्री चाल बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस समय में आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धन में वृद्धि हो सकती है। सेहत में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

तुला राशिImage Credit : Social04 / 05

तुला राशि

तुला राशि से मंगल भाग्य स्थान पर होंगे। तुला राशि वालों को के लिए मंगल की उल्टी चाल बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होने वाला है। बिजनेस टूर, बिजनेस यात्रा आदि कराएंगे। इसके साथ ही धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिImage Credit : Social05 / 05

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। इस समय में आप कोई नई बिजनेस डील पक्की कर सकते हैं। इसके साथ ही निवेश करने के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। आप नौकरी में तरक्की करेंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!