Mahakumbh 2025: साल 2025 के महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हो गई है। ये कुंभ 26 फरवरी 2025 तक चलने वाला है। महाकुंभ में स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु भारी संख्या में संगम के तट पर मौजूद होते हैं। शास्त्रों के कुंभ में स्नान करने से साधक के मुक्ति के द्वार खुलते हैं। अगर आप भी महाकुंभ के मेले शामिल होने जा रहे हैं तो वहां से कुछ खास चीजें अपने घर जरूर लाएं। ऐसे में आइए जानें कि वहां से किन चीजों को लाना शुभ होगा।
रुद्राक्ष और तुलसी माला को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना है। महाकुंभ से घर में रुद्राक्ष की माला जरूर लाना चाहिए। इसको लाने से घर में सुख, समृद्धि आती है।
महाकुंभ से घर में संगम कि मिट्टी जरूर लानी चाहिए। इस मिट्टी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। घर में इसे लाने से सकारात्मकता आती है।
प्रयागराज में त्रिवेणी घाट में डुबकी लगाने का महत्व बहुत अधिक है। घर आते समय वहां से गंगा जल जरूर लेकर आना चाहिए। इसको लाने से सारे ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।
महाकुंभ से पुष्प घर अवश्य लाने चाहिए। वहां पर आप जिस भी मंदिर में जाएं वहां से फूल लेकर आना चाहिए। इसको लाने से धन- धान्य में वृद्धि होती है।
महाकुंभ से शिवलिंग या फिर पारस पत्थर भी घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसको घर में लाने से घर में सुख, शांति आती है। ये पत्थर लाकर आप अपने घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं।