जुलाई महीने में भारत के कई प्रसिद्ध लोगों का जन्मदिन आता है। महेंद्र सिंह धोनी, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, कृति सेनन, जया किशोरी, हरभजन सिंह भी जुलाई महीने में जन्मे हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार जुलाई महीने में जन्मे लोगों को ये पता होता है कि कहां कितना बोलना है। ये थोड़े डिप्लोमेटिक स्वभाव के भी होते हैं। आइए जानते हैं जुलाई महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व।
जुलाई में जन्मे लोग पारिवारिक होते हैं। ये हर समय अपने परिवार के साथ रहना चाहत हैं। उन्हें किसी चीज की कमी नहीं होने देते।
जुलाई में जन्मे लोग फोकस्ड होते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं वहां सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये मेहनत से कभी नहीं कतराते।
जुलाई में जन्मे लोग बेहद मेहनती होते हैं। जिससे हर कोई इनका मुरीद हो जाता है।
जुलाई में जन्मे लोग अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार होते हैं। यही वजह है कि इनकी लव लाइफ अच्छी चलती है।
जुलाई में जन्मे लोगों को जल्दी गुस्सा नहीं आता। लेकिन अगर आ गया तो इनके प्रकोप से कोई नहीं बच सकता।
जुलाई महीने में जन्मे लोगों में छल कपट नहीं होता। इनका मन बेहद साफ होता है। ये किसी के साथ कभी गलत नहीं कर सकते।
जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक 2 और 9 है। इसके अलावा नारंगी और नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।