वृषभ राशि वालों को लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। जिन जातकों के लव रिलेशन पहले से अच्छे नहीं चल रहे हैं आज उनके रिश्ते का अंत हो सकता है। सावधान रहें और अपनी बोलने पर कंट्रोल रखें।
कर्क राशि वाले किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। क्योंकि झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए 19 मई का दिन भारी रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
धनु राशि वालों के लिए 19 मई का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। हेल्थ बिगड़ सकती है। अपने खान-पान का ध्यान रखें और किसी से भी लड़ाई-झगड़ा न करें।
मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी प्रिय मित्र से धोखा मिल सकता है। पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें। समान चोरी होने का भी डर रहेगा।