चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं के बारे में भी बहुत कुछ लिखा है। उन्होंने बताया है कि कैसी स्त्री पति की किस्मत चमका देती है। आचार्य चाणक्य अनुसार जिस स्त्री में 5 विशेष गुण होते हैं वो जिस घर में जाती है वहां के लोगों को लाभ ही लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं ये कौन से गुण हैं।
जिस स्त्री के मन में दूसरों के लिए प्रेम और परवाह की भावना होती है। ऐसी स्त्री से शादी कर किस्मत चमक जाती है। क्योंकि ऐसी स्त्री अपने पति ही नहीं बल्कि परिवार के सभी लोगों से खूब प्रेम करने वाली होती है।
जो स्त्री धार्मिक स्वभाव की होती है उसके रहने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। ऐसी स्त्री अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार देती है। साथ ही पति को भी खूब सपोर्ट करती है।
जो स्त्री शांत स्वभाव की होती है वो भी अपने पति की किस्मत चमका देती है। ऐसी स्त्री हर परेशानी का हर शांति से निकालने में सक्षम होती है।
ऐसी स्त्री जो बड़ों का सम्मान करती है उससे शादी करके भी पुरुष की किस्मत चमक जाती है। चाणक्य अनुसार ऐसी महिला अपने ससुराल के लोगों को साथ लेकर चलती है।
धैर्यवान स्त्री से शादी करके पुरुष की किस्मत चमक उठती है। जिस स्त्री में धैर्य होगा वो किसी भी परिस्थिति में अपने पति को नहीं छोड़ेगी।