इस मूलांक वालों की शादी के बाद चमक जाती है किस्मत, लकी चार्म बनकर आता है जीवनसाथी

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोगों की किस्मत शादी करते ही खुल जाती है। ये शादी के बाद खूब नाम और पैसा कमाते हैं। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jun 3 2025, 05:36 IST
मूलांक 7 वालों को मिलता है लकी पार्टनरImage Credit : Canva01 / 06

मूलांक 7 वालों को मिलता है लकी पार्टनर

अंक ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में अंकों का बहुत खास महत्व होता है। जिस तरह से राशियां हमारे स्वभाव और भविष्य को प्रभावित करती हैं ठीक वैसे ही मूलांक (Birth Number) भी हमारे जीवन को प्रभावित करता है। किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके स्वभाव, भविष्य, आदतों, करियर, स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन समेत कई चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे जुड़े लोगों के लिए उनका पार्टनर काफी लकी साबित होता है। इन लोगों की किस्मत शादी के बाद चमक जाती है। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।

शादी के बाद चमक जाती है किस्मतImage Credit : Canva02 / 06

शादी के बाद चमक जाती है किस्मत

यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 7 के लोगों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी होते हैं। कहते हैं इनकी किस्मत शादी के बाद चमक उठती है।

हर काम में मिलने लगती है सफलताImage Credit : Canva03 / 06

हर काम में मिलने लगती है सफलता

मूलांक 7 वालों को इनकी मेहनत का अच्छा फल शादी के बाद ही मिलता है। कहते हैं इनका पार्टनर इनके लिए लकी साबित होता है। जिस वजह से शादी करते ही इन्हें एक से एक बढ़िया नौकरी के ऑफर आने लगते हैं।

कैसे होते हैं मूलांक 7 के लोगImage Credit : Canva04 / 06

कैसे होते हैं मूलांक 7 के लोग

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को बहुत ही रहस्यमयी, आध्यात्मिक और गहराई से सोचने वाला माना जाता है। यह अंक केतु ग्रह से प्रभावित होता है। ऐसे में मूलांक 7 वालों की लव लाइफ और विवाह का स्वरूप अन्य मूलांकों से कुछ अलग, लेकिन खास होता है।

​भावनात्मक होते हैंImage Credit : Canva05 / 06

​भावनात्मक होते हैं

मूलांक 7 के लोग प्रेम में बहुत भावनात्मक होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं जाहिर करने में हिचकिचाते हैं। वे अपने प्यार को गहराई से महसूस करते हैं, पर अक्सर चुप रहते हैं।

सोच-समझकर करते हैं प्यारImage Credit : Canva06 / 06

सोच-समझकर करते हैं प्यार

ये लोग एक बार जिसे पसंद कर लें, उसके लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं। लेकिन ये बहुत सोच-समझकर प्यार करते हैं। जल्दबाजी में किसी रिश्ते में नहीं पड़ते।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!