वास्तु अनुसार बांस का पौधा आपके घर में खुशी और धन लाता है। इसे घर या ऑफिस की डेस्क पर रखना शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा रखना अत्यंत शुभ होता है। इसे घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। इसे घर के गलियारे में लगाना भी फायदेमंद होता है।
लैवेंडर का पौधा बेहद खुशबूदार होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत करता है।
पीस लिली का पौधा प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। कहते हैं इसे बेडरूम में रखने से नींद अच्छी आती है और मन शांत रहता है।
स्नेक प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। ये घर के अंदर का माहौल शांत बनाता है। जिससे मानसिक तनाव कम होते हैं।
तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इसे घर में रखना बेहद फायदेमंद होता है। इस पौधे को रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
पीले रंग का गुलदाउदी व्यक्ति की प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इसे उपहार में देना शुभ मानते हैं।
ऑर्किड का पौधा सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। ये पौधा सकारात्मकता को आकर्षित करता है और घर-परिवार में खुशियां लाता है।
केले का पौधा घर के वास्तु के लिए अच्छा होता है। इसे भगवान विष्णु का प्रतीक कहा जाता है। इसकी पूजा बेहद फलदायी होती है।
जेड प्लांट समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए।