अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से ली गई तस्वीरें हमारी नीली धरती का एक बेहद अद्भुत और जादुई नज़ारा पेश करती हैं। बादलों से ढकी पृथ्वी, महासागर, और पहाड़ अंतरिक्ष से देखने पर एक अलग ही नजारा पेश करती हैं
ग्रैंड कैन्यन अमेरिका में कोलोराडो नदी द्वारा निर्मित एक खड़ी ढलान वाली घाटी है। स्पेस से इसका घुमावदार शेप और रंगीन लेयर्स देखकर मन रोमांच से भर जाता है
बर्फ से ढकी चोटियां और लंबी पर्वत श्रृंखला पृथ्वी के सबसे शानदार दृश्यों में से एक मानी जाती हैं। अंतरिक्ष से देखने पर बर्फ से ढकी सफेद लाइन और विशाल स्पैन स्पेस से चमकता है।
ऑस्ट्रेलिया के पास मौजूद Great Barrier Reef दुनिया की सबसे बड़ी कोरल रीफ है। अंतरिक्ष से नीला-हरा पट्टी और कोरल पैटर्न कमाल के लगते हैं।
रेत से इंसान द्वारा बनाया गया पाम ट्री शेप; स्पेस से सबसे आसान पहचानने वाला मैन-मेड। यह इतना विशाल (लगभग 5 किमी x 5 किमी) है कि इसे ISS से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है
अंतरिक्ष (ISS) से उत्तरी रोशनी (Aurora Borealis) पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपर तैरती हुई हरी, लाल और बैंगनी रंगों की एक चमकदार, लहरदार चादर या पर्दों जैसी दिखाई देती है।
अंतरिक्ष से उनके शार्प त्रिकोण और डेजर्ट में कंट्रास्ट साफ दिखता है। ISS से, गीजा के पिरामिड रेगिस्तान की नंगी मिट्टी के बीच तीन अलग-अलग छायादार त्रिकोणों के रूप में दिखाई देते हैं।
रात के समय अंतरिक्ष से बड़े शहरों की रोशनी साफ दिखाई देती है। दिल्ली, न्यूयॉर्क जैसी चमकती लाइट्स स्पेस से स्टार्स की तरह लगती हैं।ये चमकदार 'मोती' जैसी रोशनी, नदियां, और मुख्य सड़कें अंधेरे में स्पष्ट दिखाई देती हैं