रेलवे सफर का सबसे सस्ता और तेज माध्यम है। दुनियाभर में ट्रेन का सफर करने वालों की कमी नहीं है। भारत सहित दुनिया के कई देशों के लिए रेलवे यातायात का प्रमुख साधन है।
जिस रेलवे स्टेशन की हम बात कर रहे हैं, उसे दुनिया का सबसे दूर-दराज का रेलवे स्टेशन कहा जाता है। यह स्टेशन इतना दूर-दराज के इलाके में है कि यहां स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने-उतरने वाले ही नहीं होते।
इस रेलवे स्टेशन का नाम कुक है और यह ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया में रेलवे के लंबे सफर के दौरान यह स्टेशन बीच में पड़ता है।
कुक रेलवे स्टेशन साउथ ऑस्ट्रेलिया के नूलरबोर प्लेन्स में मौजूद है। यह इलाका कभी आबाद था, लेकिन साल 2009 में यहां सिर्फ 4 लोग बचे थे। लेकिन ट्रेन फिर भी यहां रुकती है।
इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें दोबारा ईंधन लेने के लिए रुकती हैं। यहां पर आकर ड्राइवर आराम भी करते हैं।
कुक रेलवे स्टेशन को 1917 में बनाया गया था। यह ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलवे का हिस्सा है और इसका नाम ऑस्ट्रेलिया के छठे प्रधानमंत्री जोसेफ कुक के नाम पर रखा गया था।