ये है दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन, हर रोज 36 लाख यात्री आते हैं यहां

ट्रेनें दुनियाभर में यातायात का प्रमुख साधन हैं। ट्रेन की यात्रा जितनी ही सस्ती होती है, उतनी ही सुहावनी भी होती है। ट्रेन के सफर में कई नजारे देखने को मिलते हैं। ट्रेन पकड़ने जब आप स्टेशन पर जाते हैं तो यह अनुभव भी खास होता है। कई स्टेशन तो इतने बड़े होते हैं कि यात्री जाते-जाते ही थक जाते हैं। कुछ स्टेशनों पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है, जिसे मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन कौन सा है।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Aug 8 2024, 14:09 IST
भारत के व्यस्त स्टेशन01 / 06

भारत के व्यस्त स्टेशन

भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों की बात करेंगे तो नई दिल्ली स्टेशन, कोलकाता का हावड़ा स्टेशन या मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम का नाम आएगा।

36 लाख यात्री आते हैं रोज02 / 06

36 लाख यात्री आते हैं रोज

क्या आपको पता है कि दुनिया के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन पर हर रोज 3.6 मिलियन यानी 36 लाख यात्री आते हैं। ये भी बता दें कि यह आंकड़ा कोवडि-19 पैंडेमिक से पहले का है।

स्टेशन के 200 एग्जिट03 / 06

स्टेशन के 200 एग्जिट

यह स्टेशन इतना बड़ा है कि यहां पर 200 से ज्यादा तो एग्जिट यानी निकास द्वार बनाए गए हैं। बता दें कि इस स्टेशन को 5 छोटे स्टेशनों को मिलाकर बनाया गया है।

जापान में है सबसे व्यस्त स्टेशन04 / 06

जापान में है सबसे व्यस्त स्टेशन

दुनिया के जिस सबसे व्यस्त स्टेशन की हम बात कर रहे हैं, वह जापान में है। इस रेलवे स्टेशन का नाम शिंजुकु है और यह राजधानी टोकियो में है।

यूरोप का सबसे व्यस्त स्टेशन05 / 06

यूरोप का सबसे व्यस्त स्टेशन

बात करें यूरोप के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन की तो यह उस शहर में है, जहां अभी ओलंपिक चल रहे हैं। यानी फ्रांस की राजधानी पेरिस के Gare du Nord स्टेशन पर हर साल 214 मिलियन यानी 21 करोड़ से ज्यादा यात्री आते हैं।

उत्तरी अमेरिका का बिजिएस्ट स्टेशन06 / 06

उत्तरी अमेरिका का बिजिएस्ट स्टेशन

बात की जाए उत्तरी अमेरिका के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन की तो, यह न्यूयॉर्क शहर में मौजूद Penn Station है। यहां से हर 90 सेकेंड में एक हजार यात्री ट्रेनों से आते-जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!