Vladimir Putin Wife: कौन है वो महिला, जिससे पुतिन ने की थी शादी, बाद में दे दिया था तलाक

Vladimir Putin Wife: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक तक पर काफी कम जानकारी है। शादी भी एक राज की तरह थी और बच्चे भी। हालांकि जब शादी के 30 साल बाद पुतिन का तलाक हुआ तो जो उनकी पत्नी के बारे में पूरी दुनिया शायद बेहतर तरीके से जान सकी। पुतिन ने ल्यूडमिला अलेक्सांद्रोव्ना ओचेरेत्नाया से शादी की थी, जो ल्यूडमिला के नाम से जानी जाती है।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Jun 26 2024, 18:27 IST
पुतिन ने किससे की थी शादीImage Credit : Kremlin.ru & AP01 / 07

पुतिन ने किससे की थी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि पुतिन ने कब शादी की थी। ल्यूडमिला एक समय में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी करती थी।

पुतिन का तलाक02 / 07

पुतिन का तलाक

शादी के बाद ल्यूडमिला ज्यादा सार्वजिक तौर पर लोगों के सामने नहीं आती थी, लेकिन जब पुतिन के साथ ल्यूडमिला का तलाक होने लगा, तब उनकी जानकारी पूरी दुनिया के सामने प्रमुख तौर पर आई। साल 2023 में ल्यूडमिला ने पुतिन से तलाक ले लिया था।

क्यों हुआ था पुतिन का तलाकImage Credit : AIR03 / 07

क्यों हुआ था पुतिन का तलाक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला ने एक बैले प्रदर्शन में भाग लेने के बाद रूसी राज्य टेलीविजन पर अपने तलाक की घोषणा की थी। ल्यूडमिला की ओर से कहा गया कि ये दोनों की सहमति से है, पुतिन पूरी तरह से काम में डूबे रहते हैं, वहीं उनकी रूचि उसमें नहीं है। ल्यूडमिला ने उनका और बच्चों का ध्यान रखने के लिए पुतिन की जमकर तारीफ भी की थी।

 पुतिन के कितने बच्चेImage Credit : Kremlin.ru04 / 07

पुतिन के कितने बच्चे

पुतिन की पत्नी की तरह उनके बच्चे में मीडिया से दूर ही रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन की दो बेटियां हैं। व्लादिमीर पुतिन और ल्यूडमिला शक्रेबनेवा की दो बेटियां हैं, मारिया और येकातेरिना, दोनों की उम्र 20 वर्ष है।

 ल्यूडमिला ने की शादीImage Credit : Kremlin.ru05 / 07

ल्यूडमिला ने की शादी

पुतिन से तलाक के कुछ सालों बाद ही ल्यूडमिला ने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ने अर्तुर ओचेरत्नी से शादी की है, जो उम्र में ल्यूडमिला से 20 साल छोटा है।

 कहां रहती है पुतिन की पूर्व पत्नीImage Credit : Kremlin.ru/AP06 / 07

कहां रहती है पुतिन की पूर्व पत्नी

पुतिन की पूर्व पत्नी अब रूस में नहीं बल्कि फ्रांस में रहती है, जहां उनके वर्तमान पति अर्तुर ओचेरत्नी के साथ एक शानदार विला में रहती है, जो समुद्र किनारे स्थित है।

पुतिन करेंगे दूसरी शादी?Image Credit : AP07 / 07

पुतिन करेंगे दूसरी शादी?

ल्यूडमिला के साथ तलाक के बाद क्या पुतिन दूसरी शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन ने भी सीक्रेट तौर पर शादी कर ली है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व ओलंपिक जिम्नास्ट एलिना काबायेवा के साथ भी पुतिन के रिश्ते को लेकर दावे होते रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!