कौन है मनीष कश्यप, जिनके नाम पर बिहार में मचा है तहलका; तेजस्वी को कर दिया है चैलेंज

मनीष कश्यप खुद को सन ऑफ बिहार कहते हैं और एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। मनीष कश्यप अपने अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि यह नाम कई बार विवादों में रहा है। कभी कश्मीरियों के साथ मारपीट में इनका नाम सामने आया है तो कभी किंग एडवर्ड-Vll की मूर्ति तोड़ने के मामले में आरोपी भी बनाए गए हैं।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Mar 12 2023, 01:41 IST
कौन है मनीष कश्यपImage Credit : ErManishKasyapSOB01 / 06

कौन है मनीष कश्यप

मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी तिवारी है। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के डुमरी महनवा गांव के रहने वाले हैं। यूट्यूब पर एक सच तक न्यूज चैनल चलाते हैं और अपनी अनोखी और आक्रमक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

अभी क्यों चर्चा मेंImage Credit : ErManishKasyapSOB02 / 06

अभी क्यों चर्चा में

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए यह खबर फैली कि बिहार के मजदूरों को तमिलनाडु में पीटा गया है। इसमें से एक वीडियो मनीष कश्यप ने भी शेयर किया। बिहार और तमिलनाडु दोनों पुलिस ने इसे फर्जी बताया है। जिसके बाद मनीष कश्यप के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। जिसके बाद इन्होंने सीधे तेजस्वी यादव को चैलेंज करते हुए कहा कि वो उन्हें सीएम नहीं बनने देंगे।

भाजपा के साथ नजदीकी का आरोपImage Credit : ErManishKasyapSOB03 / 06

भाजपा के साथ नजदीकी का आरोप

मनीष कश्यप को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जाता रहा है कि वो भाजपा से मिले हुए हैं। सबूत के तौर पर कई फोटो शेयर हो रहे हैं। तमिनलाडु के सीएम भी दावा कर चुके हैं बिहारी मजदूरों की पिटाई की खबर फैलाने में भाजपा नेताओं का हाथ है।

तेज प्रताप के साथ भी फोटोImage Credit : ErManishKasyapSOB04 / 06

तेज प्रताप के साथ भी फोटो

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा नेताओं के साथ ही मनीष कश्यप की फोटो सामने आई है, हाल के दिनों में वो तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव से भी मिले थे। ये अलग बात है कि तमिलनाडु वाले मामले में कश्यर तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी को ही लपेट रहे हैं, चुनौती दे रहे हैं।

लड़ चुके हैं चुनावImage Credit : ErManishKasyapSOB05 / 06

लड़ चुके हैं चुनाव

मनीष कश्यप पत्रकार बनने से पहले चुनावी मैदान में भी उतरे थे। तब उन्हें करारी हार मिली थी। इस विवाद के बाद भी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि वो चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

विवादों से पुराना नाताImage Credit : ErManishKasyapSOB06 / 06

विवादों से पुराना नाता

मनीष कश्यप कई बार विवादों में घिरे हैं, या फिर कहें विवादों से चर्चित हुए हैं। जिनमें से कुछ में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। पुलवामा हमले के बाद जब पटना में कश्मीरी दुकानदारों पर हमला हुआ था, तो उस मामले में भी मनीष कश्यप का नाम सामने आया था, इस मामले में गिरफ्तार भी हुए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!