मुंबई की जीडीपी 310 बिलियन डॉलर की है और यह देश का सबसे अमीर शहर है।
देश की राजधानी दिल्ली 293 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दूसरे नंबर पर है।
कोलकाता की जीडीपी 150 बिलियन डॉलर है और यह देश का तीसरा सबसे अमीर शहर है।
बेंगलुरू 110 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ देश का चौथा सबसे अमीर शहर है।
78.6 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चेन्नई देश का पांचवां सबसे अमीर शहर है।
हैदराबाद की जीडीपी 75 बिलियन डॉलर है और यह छठा सबसे अमीर शहर है।
पुणे देश में 7वें नंबर का सबसे अमीर शहर है और इस शहर की जीडीपी 69 बिलियन डॉलर है।
अहमदाबाद की जीडीपी 68 बिलियन डॉलर है और चोटी के अमीर शहरों की लिस्ट में इस शहर का नंबर आठवां है।
सूरत 59.8 बिलियन डॉलर के साथ 9वां और विशाखापट्टनम 48.5 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ देश में 10 सबसे अमीर शहर है।