इन देशों में भारत के लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं आप, जानें कितने दिन मिलेगी छूट

ड्राइविंग करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों को देखना कई लोगों का शौक होता है। कुछ लोग विदेशों में भी अपने आप ड्राइविंग करना चाहते हैं। लेकिन डर इस बात का होता है कि उनके पास भारत का ड्राइविंग लाइसेंस है, उसके साथ हर जगह ड्राइविंग नहीं कर सकते। हालांकि, कुछ देश हैं, जहां पर आप भारतीय लाइसेंस के साथ भी ड्राइविंग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन सबके बारे में -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Sep 19 2024, 15:04 IST
​स्विटजरलैंड​01 / 10

​स्विटजरलैंड​

स्विटजरलैंड जाने पर आप एक साल तक भारतीय लाइसेंस से गाड़ी चला सकते हैं। स्विटजरलैंड की खूबसूरती को गाड़ी चलाते हुए निहारें।

​फ्रांस​02 / 10

​फ्रांस​

भारतीय लाइसेंस के साथ फ्रांस में 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं। लाइसेंस की फ्रेंच में ट्रांसलेट की हुई एक कॉपी अपने पास जरूर रखें।

​ऑस्ट्रेलिया​03 / 10

​ऑस्ट्रेलिया​

ऑस्ट्रेलिया में भी तीन महीने तक भारतीय लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई सड़क नियमों को जरूर अच्छे से जान लीजिए।

​युनाइटेड किंगडम​04 / 10

​युनाइटेड किंगडम​

भारतीय लाइसेंस के साथ आप यूके में भी 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स सभी जगह भारतीय लाइसेंस मान्य है।

​​ज<strong>​</strong>र्मनी​05 / 10

​​जर्मनी​

ज​र्मनी जाने पर आप 6 महीने तक भारतीय लाइसेंस के साथ गाड़ी चला सकते हैं। बस अपने साथ लाइसेंस की एक कॉपी अंग्रेजी या जर्मन भाषा में ट्रांसलेट करके रख लें

​सिंगापुर​06 / 10

​सिंगापुर​

भारतीय लाइसेंस के साथ आप सिंगापुर की खूबसूरत सड़कों पर भी गाड़ी चला सकते हैं। ये भी पढ़ें - दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे

​न्यूजीलैंड​07 / 10

​न्यूजीलैंड​

अगर आपकी उम्र 21 साल से अधिक है तो आप भारतीय लाइसेंस पर न्यूजीलैंड में एक साल तक गाड़ी चला सकते हैं।

​दक्षिण अफ्रीका​08 / 10

​दक्षिण अफ्रीका​

अगर आपके पास भारत का फोटो लाइसेंस है और अंग्रेजी में छपा है तो दक्षिण अफ्रीका में गाड़ी चला सकते हैं। ये भी पढ़ें - अगर बात बन जाती तो मनाली ही नहीं, मसूरी और नैनीताल भी हिमाचल में होते

​हांगकांग​09 / 10

​हांगकांग​

हांगकांग में भी भारतीयों को उनके भारतीय लाइसेंस के साथ पूरे एक साल तक कार चलाने की अनुमति मिलती है।

​मलेशिया​10 / 10

​मलेशिया​

अगर आपका लाइसेंस अंग्रेजी या मलय भाषा में हो तो आप मलेशिया की सड़कों पर भी गाड़ी चला सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज