ये तो आप जानते ही हैं कि भारत में पहली ट्रेन अंग्रेज 1853 में लेकर आए। भारत की पहली रेल लाइन बॉम्बे से ठाणे के बीच सिर्फ 32 किलोमीटर की थी।
भारत में सबसे पुराना रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस है, जो मुंबई में है। पूर्व में इस स्टेशन का नाम विक्टोरिया टर्मिनस था। इस स्टेशन को 1878 से 1987 के बीच बनाया गया था। यह टर्मिनस यूनेस्को विश्व धरोहर है।
इंग्लैंड के लीड्स में मिडलटन रेलवे दुनिया की सबसे पुरानी रेलवे लाइन है, जिस पर आज भी ट्रेन चलती है। इस रेलवे लाइन को सन 1758 में बनाया गया था।
मिडलटन रेलवे आज इंग्लैंड की हेरिटेज रेलवे लाइन है, जिसे शुरुआत में मिडलटन की खदानों से लीड्स तक कोयला ढोने के लिए बनाया गया था। इससे यह शहर कई विकासशील उद्योगों का प्रमुख केंद्र बन गया।
मिडलटन रेलवे ही वह पहली कॉमर्शियल रेलवे लाइन थी, जिस पर साल 1812 में पहला स्टीम लोकोमोटिव इंजन चलाया गया।
मिडलटन रेलवे लाइन पर साल 1969 तक पैसेंजर सर्विस शुरू नहीं की गई थी। हालांकि, आज यात्री इस लाइन पर ट्रेन की यात्रा करके म्यूजियम तक का सफर कर सकते हैं।