नौतपा (Nautapa 2026) इस बार 25 मई से 2 जून 2026 तक रहेगा। इस बार Super El Niño और नौतपा 2026 का कनेक्शन भी है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में जितनी कड़ाके की गर्मी पड़ेगी, इस साल मानसून उतना ही झमाझम बरसेगा।
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की शुरुआत से 9 दिन नौतपा कहलाते हैं। इन दिनों सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा होती है।
जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र के शुरुआती 9 चरणों में होते हैं, तो पृथ्वी पर सबसे ज्यादा गर्मी होती है। विज्ञान कहता है कि इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी कम हो जाती है और किरणें सीधे वर्टिकल पड़ती हैं।
25 मई से 2 जून 2026 तक चलेगा नौतपा। इन 9 दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान 45-48°C तक पहुंच सकता है।
25 मई से सूर्य की सीधी किरणें भारत की जमीन को तपाएंगी। वहीं दूसरी तरफ, प्रशांत महासागर का खौलता पानी (Super El Niño) भारत की तरफ आने वाली ठंडी हवाओं को पूरी तरह रोक देगा।
9 दिनों की इस भीषण गर्मी से बचने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। इस बार पारा 47°C पार जाने की आशंका है।आपका शहर कितना गर्म होगा? ये नौतपा में पता चलेगा
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें, ज्यादा पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और बच्चों का खास ध्यान रखें, आम पन्ना, नींबू पानी और बेल का शरबत पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।