भूकंप से पहले ही बिलों से बाहर आ गए थे हजारों सांप! 50 साल पहले चीन में ऐसे बची थीं लाखों जानें

​Snake Predict Earthquake: भूकंप की चेतावनी को लेकर वैज्ञानिक सांइटिफिक तरीके से अनुमान लगाते हैं।1975 में चीन के हाईचेंग में आए 7.3 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से पहले भयंकर सर्दियां होने के बाद भी सैकड़ों सांप अपने भूमिगत बिलों से बाहर निकल आए थे। इसे असमान्य संकेत मानते हुए समय रहते शहर खाली करा लिया गया जिससे लाखों लोगों की जान बच गई थी। जानें उस समय क्या हुआ था

Authored by: रवि वैश्यUpdated May 9 2026, 10:27 IST
​मौत की आहट और सांपों का 'Sixth Sense'Image Credit : Canva/social media01 / 07

​मौत की आहट और सांपों का 'Sixth Sense'

क्या जानवर भूकंप की भविष्यवाणी कर सकते हैं? 1975 में चीन के हैचेंग में कुछ ऐसा ही हुआ, जब वैज्ञानिकों से पहले सांपों ने आने वाली तबाही को भांप लिया था।

​कड़ाके की ठंड और सांपों की 'आत्महत्या'​Image Credit : Canva/social media02 / 07

​कड़ाके की ठंड और सांपों की 'आत्महत्या'​

फरवरी की भीषण सर्दी में सैकड़ों सांप अचानक अपने बिलों से बाहर आने लगे। बर्फ पर रेंगना उनके लिए मौत जैसा था, लेकिन वे किसी बड़ी अनहोनी का इशारा कर रहे थे।

​वैज्ञानिकों की उलझन और 'रेड अलर्ट'​Image Credit : Canva/social media03 / 07

​वैज्ञानिकों की उलझन और 'रेड अलर्ट'​

जानवरों के इस असामान्य व्यवहार को देख प्रशासन ने तुरंत शहर खाली करने का फैसला किया। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ घंटों में क्या होने वाला है।

​7.3 की तीव्रता और मलबे का ढेरImage Credit : Canva/social media04 / 07

​7.3 की तीव्रता और मलबे का ढेर

शहर खाली होते ही 7.3 तीव्रता के भीषण भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया। लेकिन सांपों की उस 'चेतावनी' की वजह से लाखों लोग मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आए।

​सबसे अनोखी घटनाओं में से एकImage Credit : Canva/social media05 / 07

​सबसे अनोखी घटनाओं में से एक

माना जाता है कि ऐसा बड़ा भूकंप था जिसकी करीब करीब सटीक भविष्यवाणी हुई और समय रहते शहर खाली करा लिया गया। लोगों को शहरसे बाहर सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया। जिससे जान का नुकसान कम हो गया यानी कई लाख लोगों की जान बची पर भारी तबाही झेलनी पड़ी।

​सांप भूकंप से पहले होने वाले सूक्ष्म कंपनों के प्रति संवेदनशीलImage Credit : Canva/social media06 / 07

​सांप भूकंप से पहले होने वाले सूक्ष्म कंपनों के प्रति संवेदनशील

सांप भूकंप से पहले होने वाले सूक्ष्म कंपनों या विद्युत चुंबकीय परिवर्तनों के प्रति संवेदनशील होते हैं। यह इतिहास में पहली और एकमात्र बार था जब किसी बड़े भूकंप की सटीक भविष्यवाणी के बाद इतने बड़े पैमाने पर सफल निकासी की गई।

​रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई​Image Credit : Canva/social media07 / 07

​रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई​

रिसर्च बताते हैं कि सांप 120 किमी दूर से आने वाले सूक्ष्म कंपनों को 5 दिन पहले ही महसूस कर सकते हैं। कुदरत का यह 'वार्निंग सिस्टम' आज भी एक रहस्य है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!