प्रधानमंत्री मोदी की पीएम मेलोनी से ये मुलाकात किसी फोटो शूट सेशन से कम नहीं, नवंबर के बाद दोनों अब मिले, तस्वीरों से बढ़ाया क्रेज

Modi-Meloni Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे को पूरा करते हुए इटली के रोम पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। दोनों नेताओं ने प्रसिद्ध कोलोसियम का दौरा किया। इस दौरान दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Authored by: नितिन अरोड़ाUpdated May 20 2026, 11:19 IST
इटली पहुंचे पीएम मोदीImage Credit : Modi x01 / 12

इटली पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात को अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर इटली के रोम पहुंचे। रोम पहुंचने पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी का स्वागत किया। मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। PM मोदी ने मेलोनी के साथ कोलोसियम दौरे की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

मेलोनी के साथ प्रधानमंत्री की बातचीतImage Credit : Modi x02 / 12

मेलोनी के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत

PM मोदी ने अपने X पोस्ट में इस मशहूर जगह के दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, 'रोम पहुंचने पर, मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने और उसके बाद मशहूर कोलोसियम का दौरा करने का अवसर मिला।' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री के साथ कई विषयों पर अपने विचार साझा किए।

दोस्ती को और मजबूत बनाने पर चर्चाImage Credit : Modi x03 / 12

दोस्ती को और मजबूत बनाने पर चर्चा

PM मोदी ने आगे कहा, 'हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।'

रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्तImage Credit : Modi x04 / 12

रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त

इससे पहले, PM मोदी के रोम पहुंचने के बाद, मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा, 'रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!'

भारतीय समुदाय से मोदी की मुलाकातImage Credit : Modi x05 / 12

भारतीय समुदाय से मोदी की मुलाकात

रोम पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और अपने होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। PM मोदी ने एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया, जिसने एक पोर्ट्रेट बनाकर उनका स्वागत किया था।

पीएम स्वामिनी शुद्धानंद गिरि से भी मिलेImage Credit : Modi x06 / 12

पीएम स्वामिनी शुद्धानंद गिरि से भी मिले

प्रधानमंत्री से मिलने वालों में स्वामिनी शुद्धानंद गिरि भी शामिल थीं; उन्होंने बताया कि 2021 के बाद यह दूसरा मौका था जब वह PM मोदी से मिल रही थीं। उन्होंने आगे बताया कि इटली की संसद ने 'सनातन धर्म संघ' को इटली में एक आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दे दी है।

इटली में, 'सनातन धर्म संघ'Image Credit : Modi x07 / 12

इटली में, 'सनातन धर्म संघ'

उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, 'मैं बहुत खुश हूं; यह दूसरा मौका है जब हम उनसे मिले हैं। हम 2021 में उनसे मिले थे, और उन्होंने हमारे मिशन को लगातार सहयोग और बढ़ावा दिया है... इटली की संसद ने यहां, इटली में, 'सनातन धर्म संघ' को एक आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी है।'

भारतीयों का दिया धन्यवादImage Credit : Modi x08 / 12

भारतीयों का दिया धन्यवाद

इस बीच, भारतीय मूल के एक सदस्य ने प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ANI से कहा, 'जिस तरह से वह यहां आए और हमसे बातचीत की, उससे हम बेहद खुश हैं। यह पहला मौका है जब हमें उनसे मिलने का अवसर मिला है। यह हमारे लिए एक बहुत ही खास पल है, और उन्होंने एकता और एकजुटता का संदेश दिया है।'

मोदी की इटली यात्रा Image Credit : Modi x09 / 12

मोदी की इटली यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देशों के संबंधों में नई गति देखने को मिल रही है। नई दिल्ली और रोम मिलकर कई क्षेत्रों में 'संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029' को लागू करने पर काम कर रहे हैं।

पांच देशों की यात्रा पर मोदीImage Credit : Modi x10 / 12

पांच देशों की यात्रा पर मोदी

इससे पहले, प्रधानमंत्री अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण के लिए नॉर्वे में थे। उन्होंने स्वीडन, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा भी की।

पिछली बार नवंबर में मिले थे मोदी और मेलोनीImage Credit : Modi x11 / 12

पिछली बार नवंबर में मिले थे मोदी और मेलोनी

23 नवंबर, 2025 को जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान, जियोर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की थी। इससे पहले नवंबर 2024 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 18 नवंबर को G20 शिखर सम्मेलन के दौरान, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली गणराज्य की मंत्रिपरिषद की अध्यक्ष पीएम जियोर्जिया मेलोनी के बीच बैठक हुई थी।

2022 में रिश्ते हुए मजबूतImage Credit : Modi x12 / 12

2022 में रिश्ते हुए मजबूत

16 नवंबर, 2022 को इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पहली द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। फिर 02-03 मार्च, 2023 को इटली की प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा थी, जिसमें PM मोदी ने दो दिवसीय यात्रा के तहत इटली की PM मेलोनी का स्वागत किया। इसके बाद 09 सितंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली गणराज्य की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। जून 2024 में भी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'नमस्ते' कहकर स्वागत किया। 50वां G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून, 2024 तक इटली के अपुलिया स्थित फसानो के बोर्गो एग्नाजिया में आयोजित किया गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!