​ऑपरेशन सिंदूर...; सैटेलाइट तस्वीरें दे रहीं पाकिस्तानी सेना की तबाही की गवाही; आतंकी ढांचे और एयरबेस ऐसे हुए बर्बाद​

Opration Sindoor: पाकिस्तान लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि भारत ने उसके सैन्य ठिकानों और एयरबेसों पर सटीक हमले किए हैं, लेकिन चीनी कंपनी मिजाजविजन से प्राप्त सैटेलाइन तस्वीरें पड़ोसी मुल्क के खोखले दावों की पोल खोल रही हैं। सैटेलाइट इमेज में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर हुए नुकसान को दिखाया गया है, जो इसकी सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक हवाई पट्टियों में से एक है।

Authored by: पुष्पेंद्र कुमारUpdated May 11 2025, 22:51 IST
पाकिस्तान के बर्बाद एयरबेस की तस्वीरेंImage Credit : Twitter01 / 06

पाकिस्तान के बर्बाद एयरबेस की तस्वीरें

Opration Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में पोषित हो रहे आंतकियों के ठिकानों नेस्तानाबूत कर दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अंतराष्ट्रीय बॉर्डर (LoC) पर भारतीय शहरों में सिविलियन और सेना के ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक करने की कोशिश की तो भारतीय जवानों ने माकूल जवाब देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर कई एयरबेस को तबाह कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि भारत ने उसके सैन्य प्रतिष्ठानों और एयरबेसों पर सटीक हमले किए हैं, लेकिन सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरें उसके खोखले दावों की पोल खोल रही हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारतीय सेना के तीनों अंगों सेना, वायु सेना और नौसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई कार्रवाई पर पूरा ब्रीफ किया और पाकिस्तान के कई एयरबेस के ध्वस्त होने तस्वीरें भी साझा कीं।

​नूर खान एयरबेस तबाह​Image Credit : Twitter02 / 06

​नूर खान एयरबेस तबाह​

चीनी कंपनी मिजाजविजन द्वारा प्राप्त सैटेलाइट इमेज में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर हुए नुकसान को दिखाया गया है, जो इसकी सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक हवाई पट्टियों में से एक है। सैटेलाइट इमेज में साइट पर ध्वस्त बुनियादी ढांचे और ग्राउंडेड सपोर्ट व्हीकल दिख रहे हैं। एयर मार्शल ए.के. भारती ने पसरूर एयर डिफेंस रडार, चुनियन एयर डिफेंस रडार, आरिफवाला एयर डिफेंस रडार, सरगोधा एयरफील्ड, रहीम यार खान एयरफील्ड, चकलाला एयरफील्ड (नूर खान), सुक्कुर एयरफील्ड पर भारत के हवाई अभियानों के प्रभावों का विस्तृत वीडियो दिखाया

रावलपिंडी तक अटैकImage Credit : Twitter03 / 06

रावलपिंडी तक अटैक

रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस, पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के बहुत करीब है। भारतीय हमलों से पाकिस्तान को झटका लगा है। इसने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली की खामियों और उसकी रक्षा करने में पड़ोसी देश की अक्षमता को भी उजागर किया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई पाकिस्तानी एयरबेसों पर भारत के लक्षित हमलों ने भारी क्षति पहुंचाई जिससे वहां से हमले शुरू करने में पाकिस्तान समर्थ नहीं रहा। उसके रक्षा प्रतिष्ठानों को एक रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक झटका भी लगा है।

​जैकबाबाद एयरबेस तबाह​Image Credit : Twitter04 / 06

​जैकबाबाद एयरबेस तबाह​

जैकबाबाद एयरबेस को भी नुकसान पहुंचा है। एक भारतीय फर्म (कावास्पेस) द्वारा जारी सैटेलाइट इमेज में जैकबाबाद एयरबेस पर हुए नुकसान को दर्शाया गया है। तस्वीरों के अनुसार, एयरबेस के मुख्य एप्रन पर हैंगर तबाह हो गया है, जबकि एटीसी बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचने का संदेह है।

​ भोलारी एयरबेस पर निशाना​Image Credit : Twitter05 / 06

​ भोलारी एयरबेस पर निशाना​

कावास्पेस द्वारा अलग-अलग तस्वीरों में पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर हुए नुकसान को दर्शाया गया है। तस्वीर के अनुसार, एक हैंगर क्षतिग्रस्त दिख रहा है, जिसमें मलबा और संरचनात्मक क्षति दिखाई दे रही है। पाकिस्तानी एयरबेस पर तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने शेयर की हैं।

आतंकी ठिकाने तबाहImage Credit : Twitter06 / 06

आतंकी ठिकाने तबाह

उल्लेखनीय है कि इन एयरबेस पर भारत के समन्वित और सटीक हमलों ने पाकिस्तान की हवाई क्षमताओं को रणनीतिक रूप से ध्वस्त कर दिया। इसने न केवल पाकिस्तान की लड़ने की क्षमता खत्म कर दी, बल्कि उसे आगे की आक्रामकता के बारे में सोचने से भी रोक दिया। पाकिस्तान के एयरबेस के विनाश ने यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि भारत के खिलाफ उकसावे या आक्रामकता की कोई भी कार्रवाई उसके लिए विनाशकारी साबित होगी। ऑपरेशन सिंदूर' पर भारतीय सेना के तीनों अंगों सेना, वायु सेना और नौसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पहलगाम हमले के आतंकियों को सजा देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में ब्रीफ किया। सेना ने कहा कि ऑपरेशन के तहत हमने PoK और पाकिस्तान में आतंकियों और आतंकी ढांचों को निशाना बनाते हुए 100 से ज्यादा आतंकी मारे। 7 से 10 मई के बीच एयरस्ट्राइक के दौरान Loc पर 35 से 40 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने की सूचना है। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि नागरिकों पर ड्रोन हमलों के बाद हमने पाक रडार साइटों पर हमला किया, जिसमें पड़ोसी मुल्क को भारी नुकसान हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!