तानाशाह किम जोंग (Kim Jong Un) उन बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले। इस दौरान वह वोट पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। तस्वीर में तानाशाह किम जोंग के साथ दो अन्य वोट भी दिखाई दे रही हैं। (फोटो साभार: एपी)
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, चीनी सीमा पर एक नदी में उफान आने के बाद सिनुइजू और उइजू शहर में फंसे 5,000 से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
उत्तर कोरिया में भीषण गर्मी के बीच बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खराब जल निकासी, वनों की अंधाधुंध कटाई इत्यादि की वजह से बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बना रहता है।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सिनुइजू और उइजू में लगभग 4,100 मकान, 3,000 हेक्टेयर खेतिहर जमीन, कई सार्वजनिक इमारतें, सड़कें और रेलवे जलमग्न हो गईं।
जगांग प्रांत में भी एक अन्य नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से 150 से अधिक लोग फंस गए। हालांकि, इन तमाम लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया।
बाढ़ के बीच सिनुइजू में एक आपातकालीन बैठक में किम जोंग उन ने जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। ऐसे में अब अधिकारी आपदा रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करने वालों को चिन्हित करेंगे।