Bullet Train: इस ट्रेन में बैठते ही भूल जाएंगे हवाई जहाज, गोली सी रफ्तार से हो जाएंगे हवा-हवाई

Bullet Train List: भारतीय रेल के साथ एक ऐतिहासिक अध्याय जल्द ही जुड़ने वाला है। अब देश में बुलेट ट्रेन का सपना सच होने वाला है। मुंबई-अहमदाबाद अलावा 2 अन्य रूटों पर भी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट प्रस्तावित है, जिनमें हावड़ा-बिहार-दिल्ली और दिल्ली से अमृतसर प्रोजेक्ट शामिल हैं। आइये जानते हैं इनके स्टॉपेज कहां-कहां हैं और इसकी वास्तविक स्पीड क्या है?

Authored by: पुष्पेंद्र कुमारUpdated Sep 10 2024, 18:54 IST
​तीन रूटों पर भरेंगी फर्राटा​01 / 09

​तीन रूटों पर भरेंगी फर्राटा​

भारतीय रेलवे यात्राओं के बेहतर कम समय में यात्रा कराने के लिए हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे के प्लान में वंदे भारत एक्सप्रेस के अवाला सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन भी है, जो देश के तीन रूटों पर फर्राटा भरेंगी। गोली सी रफ्तार वाली बुलेट ट्रेनें पटरियों में दौड़ेंगी। अब घंटों का सफर मिनटों में पूरा होगा।

​320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार​Image Credit : Istock02 / 09

​320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार​

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे होने का दावा किया है। पहला प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद और दूसरा हावड़ा से बिहार होते हुए नई दिल्ली तक जाएगा, जबकि तीसरा दिल्ली से अमृतसर तक हो जाएगा।

​2026 में पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन​Image Credit : Istock03 / 09

​2026 में पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन​

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली होते हुए अहमदाबाद की ओर जाएगी। साल 2026 तक दक्षिण गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला चरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बन जाने से मुंबई से अहमदाबाद की दूरी महज 127 मिनट में कवर होगी।

​मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन​Image Credit : Istock04 / 09

​मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन​

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 12 स्टेशन हैं, जिनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, साबरमती शामिल हैं।

​हावड़ा-दिल्ली बुलेट ट्रेन​Image Credit : Istock05 / 09

​हावड़ा-दिल्ली बुलेट ट्रेन​

बिहार टू दिल्ली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का रूट तय हो गया है। पश्चिम बंगाल से बिहार और दिल्ली के बीच के लोग हवा में बातें करते नजर आएंगे। लगभग 1500 किलोमीटर रूट के लिए स्टेशन चिन्हित कर लिए गए हैं।

​इन स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन​Image Credit : Istock06 / 09

​इन स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन​

बिहार के बक्सर, आरा, पटना और गया में बुलेट ट्रेन के स्टॉपेज होंगे। उधर, दिल्ली से शुरू होकर ये ट्रेन मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज , पटना, गया से गुजरते हुए हावड़ा तक पहुंचेगी। इसके निर्माण से 350 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हावड़ा से दिल्ली की दूरी महज 5 घंटे में पूरी होगी।

​2026 से शुरू होगा काम​Image Credit : Istock07 / 09

​2026 से शुरू होगा काम​

बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए 2024 में जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा और ट्रैक का निर्माण साल 2026 से शुरू करने का प्लान है। उम्मीद है कि साल 2030 तक इस हाईस्पीट ट्रेन को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यानी 2030 तक बिहार और यूपीवासियों का बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने वाला है।

​दिल्ली-अमृतसर बुलेट प्रोजेक्ट​Image Credit : Istock08 / 09

​दिल्ली-अमृतसर बुलेट प्रोजेक्ट​

दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन 465 किलोमीटर की प्रस्तावित हाई स्पीड रेल लाइन है, जो दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। हालांकि इस परियोजना की लागत तय नहीं हुई है।

​475 किलोमीटर में होंगे 10 स्टेशन​Image Credit : Istock09 / 09

​475 किलोमीटर में होंगे 10 स्टेशन​

NHSRCL के मुताबिक, इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स परियोजना का निर्माण 2025 में शुरू होने की संभावना है। दिल्ली से अमृतसर तक की दूरी 475 किलोमीटर है। इस रूट पर कुल 10 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, ब्यास और अमृतसर शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!