भारतीय रेलवे का वो अजीबोगरीब स्टेशन, जहां उतरते ही लोग पीले बोर्ड को देखकर हैरान रह जाते हैं। आखिर क्यों है इसका नाम इतना छोटा?
भारत में हर रेलवे प्लेटफॉर्म पर उस स्टेशन का नाम लिखा होता है जिससे उसकी पहचान होती है वहीं कई स्टेशनों के नाम काफी रोचक होते हैं। इसी तरह एक स्टेशन का नाम IB है।
भारत के ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा जिले में स्थित एक रेलवे स्टेशन है जिसका नाम ईब (IB) है जो सिर्फ दो अक्षरों से मिलकर बना है। यह दुनिया के भी सबसे कम अक्षरों वाले रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है।
ईब रेलवे स्टेशन की शुरुआत 1891 में बंगाल नागपुर रेलवे की नागपुर-आसनसोल मुख्य लाइन के खुलने के साथ हुई। यह 1900 में हावड़ा-नागपुर-मुंबई लाइन पर एक स्टेशन बन गया।
यह केवल दो अक्षरों का नाम है, जो 1891 से संचालित है और इसका नाम पास की 'ईब' नदी के नाम पर रखा गया है। यह स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के तहत आता है।
यह नाम ईब स्टेशन को देश के हजारों स्टेशनों से अलग खड़ा करता है, अपने इसी छोटे नाम की वजह इसकी चर्चा होती है।
इस रेलवे स्टेशन से बहुत ही कम ट्रेनें गुजरती हैं और वह भी आमतौर पर दो मिनट के लिए रुकती हैं। यह स्टेशन घनी हरियाली के बीच स्थित है।