बड़े शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां की जहरीली हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है, लेकिन रोजी-रोटी के चक्कर में लोग रोज इस जहर को अपनी सांसों में उतारने पर मजबूर हैं।
देश की राजधानी दिल्ली वायु प्रदूषण के लिए बदनाम है। इस समय दिल्ली वायु प्रदूषण के मामले में पांचवे नंबर पर है और यहां का AQI 306 दर्ज किया गया है।
राजधानी दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का शहर गाजियाबाद वायु प्रदूषण के मामले में देश में चौथे नंबर पर है। यहां एक्यूआई 310 दर्ज किया गया है।
हरियाणा के रोहतक का नंबर प्रदूषण के मामले तीसरा है। यहां पर प्रदूषण से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां का AQI 329 तक पहुंच गया है।
NCR के प्रमुख शहर नोएडा कि हवा वायु प्रदूषण से जहरीली हो गई है। यहां पर लगातार प्रदूषण उच्च स्तर पर बना हुआ है। नोएडा में AQI 345 तक पहुंच गया है।
वायु प्रदूषण के मामले में ग्रेटर नोएडा देशभर में सबसे ऊपर है। यहां की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर हाई है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 368 तक पहुंच गया।